तमिलनाडु के सबरीमाला में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने बताया कि यात्रियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान के जोधपुर शहर में जिस शादी वाले घर में गम का महौल पसरा हुआ है। उस गमगीन परिवार पर चोरों को भी दया नहीं आई और शर्मनाक कांड करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार ने ये पैसा बच्चों की पढ़ाई के लिए बचा कर रखा हुआ था।
घटना सेंट्रल पेरिस की है। गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने पूरे एरिया को घेर लिया। इस वारदात की वजहों का पता नहीं चल सका है।
उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया, जिसके चलते 16 जवानों की मौत हो गई और चार जवान घायल हो गए। घायलों को हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पॉश बाजार में शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर ने बम धमाका किया। हमलावर कार में सवार था। धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। धमाके में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें चार पुलिसकर्मी हैं।
राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के अहिंसा सर्किल में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल वेन को टक्कर मार दी। घटना में दो मासूमों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन मासूम घायल हो गए है। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके फरार हो गया है।
यूपी के जिले कानपुर में छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्म्हत्या कर ली। इस बात की खबर जब उसके घरवालों को दी गई तो उसकी मां हादसे को मजाक ही समझती रही। पुलिस ने जब मकान मालिक से बात करवाया तब जाकर उनको यकीन हुआ।
राजस्थान के अजमेर जिले में आज शाम एक खतरनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें अचानक ब्रेक लगाने से कार चालक ने संतुलन खोते हुए आगे चल रहे ट्रेलर में भर दी गाड़ी। भीषण हादसे में कार चकनाचूर हो गई। वाहन के हिस्से काटकर निकाली गई चारों लाशें।
लंदन स्थित एनालिटिक्स फर्म Airfinity Ltd ने अपने विश्लेषण के आधार पर बताया है कि चीन में रोज 10 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं और 5 हजार मरीजों की मौत हो रही है। कोरोना की इस लहर का पीक मार्च में आएगा।
यूपी के बरेली में पति ने गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। वहीं आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।