थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल में घुसकर गोलीबारी की। उसने कई लोगों को चाकू से भी गोद दिया। इस हमले में 34 लोगों की मौत हुई है। हमलावर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
17 महीने तक अपने पति की डेड बॉडी के साथ यह महिला रहती रही। उसके नाम का सिंदूर लगाया, करवा चौथ का व्रत भी रखा। लेकिन जब खुलासा हुआ तो कोयले से बदतर हो गई थी डेड बॉडी।
यूपी के जिले हापुड़ में भाई की मौत का बदला लेने के लिए बहन ने षडंयत्र रचा था। जिसका खुलास एसओजी टीम ने करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सैर के लिए निकले तीन लोगों पर फायरिंग हुई थी, इसी मामले में पुलिस ने खुलासा किया है।
दक्षिणी मेक्सिको के सिटी हॉल गोलीबारी कर मेयर कॉनराडो मेंडोजा की हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में 18 की मौत हुई है। गोलीबारी के बाद सेना को तैनात कर दिया गया है। हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।
इंदौर से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गरबा कार्यक्रम में के दौरान एक 11 साल की सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। मासूम अपने माता-पिता के साथ गरवा देखने गई थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ वो मां की गोदी में बैठी थी।
केरल के पलक्कड़ जिले में पर्यटक बस के KSRTC बस से टकराने से 9 यात्रियों की मौत हो गई और 38 घायल हो गए। मृतकों में 5 छात्र और 1 शिक्षक शामिल हैं। चार घायलों की हालत गंभीर है। पर्यटक बस छात्रों और शिक्षकों को ऊटी ले जा रही थी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद चार भारतीय कफ सिरप के बारे में चेतावनी दी है। WHO का कहना है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से मौत हो सकती है।
झारखंड के रामगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बुधवार को तेज रफ़्तार अनियंत्रित कोयला लदे ट्रक ने पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई है।
भारतीय सेना (Indian Army) का एक चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में क्रैश हो गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई और एक पायलट घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक एंबुलेंस और चार कारों में टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई है। करीब आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा पोल संख्या 76 और 78 के बीच हुआ।