भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Departmen) ने दिल्ली-NCR सहित पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिणी हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भी कुछ अन्य राज्यों में लू का असर रहेगा। इसलिए घर से लू के बचाव का इंतजाम करके ही निकलें। खाली पेट बाहर न जाएं। भरपूर पानी पीएं।
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। मार्च-अप्रैल महीने में ही जून के लू वाले थपड़े पड़ने लगे हैं। मौसम विभाग ने दोपहर में घरों से बाहर निकलने के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। बीकानेर और श्रीगंगानगर में तो कई सालों कें रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
शुष्क चक्रवाती हवाओं का असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू(heat wave) का प्रकोप बने रहने की चेतावनी दी है। इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में मार्च में रिकॉर्ड टेम्परेचर दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में भीषण हीट वेव का अलर्ट जारी हो गया है। इस सीजन का पहले हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। अगले हफ्ते पारा 40 डिग्री के पार होगा। पूरे राज्य में 30 मार्च से हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। मौसम का रुख बिल्कुल जला देने वाला होगा।
मानसून की सक्रियता के चलते मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि राजस्थान में कुछ दिनों के लिए राहत रहेगी। जानिए मौसम विभाग का अलर्ट।
बिहार और हिमाचल में तबाही की बाढ़ लाने वाला मानसून फिर कई जगहों पर भारी बारिश करा सकता है। मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में हल्की बारिश होगी, तो मप्र, छग सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
आज मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मेघालय समेत महाराष्ट्र में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, कर्नाटक, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण पश्चिम मानसून ने देश के 80% हिस्से को कवर कर लिया है। हालांकि अब इसकी रफ्तार धीमी होने से उत्तरभारत के कई हिस्सों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जानते हैं भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी...
दक्षिण-पश्चिम मानसून हफ्तेभर के अंदर देश के आधे राज्यों को कवर कर लेगा। इधर, बुधवार को मुंबई में मानसून ने धांसू तरीके से प्रवेश किया। हालत यह है कि ज्यादातर निचले हिस्सों में पानी भरा हुआ है। यहां आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही मानसून अपनी गति से देश के बाकी राज्यों की ओर बढ़ रहा है।
मानसून को लेकर दो एजेंसियों के दावे अलग अलग हैं। जहां निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने दावा किया है कि केरल में मानसून पहुंच चुका है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 3 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून 31 मई को केरल पहुंचेगा।