विद्रोही नेता पुशिलिन ने लोगों से अधिकारियों की बात सुनने और निकासी योजना में सहयोग करने का आह्वान किया। पुशिलिन ने कहा कि अस्थायी पलायन आपके जीवन और स्वास्थ्य, और आपके रिश्तेदारों की रक्षा करेगा।
बिडेन ने कहा कि संकट को कम करने के लिए बातचीत के लिए अभी भी समय है। कूटनीति हमेशा एक संभावना है। उन्होंने कहा कि मास्को एक दुष्प्रचार अभियान चला रहा है, जिसमें कीव पर रूसी आक्रमण का बहाना बनाने के लिए अपने स्वयं के हमले की योजना बनाने का आरोप लगाना शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत मिन्स्क समझौतों के कार्यान्वयन के लिए चल रहे प्रयासों का स्वागत करता है, जिसमें नॉर्मंडी प्रारूप के माध्यम से जर्मनी, रूस, यूक्रेन और फ्रांस शामिल हैं।
यूक्रेन-रूस विवाद (Russia-Ukraine Conflict) के चलते दुनिया में विश्व युद्ध (World war) का खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में एक स्कूल पर बमबारी की गई। यूक्रेन ने रूस समर्थक विद्रोहियों पर यह इल्जाम लगाया है।
Ukraine russia latest news : रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के चलते वहां मौजूद छात्र और अन्य लोग भारत वापस आने के लिए सरकार से संपर्क कर रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। कोविड 19 (Covid 19) के चलते भारत का अभी 35 देशों के साथ एयर बबल समझौता है। इस समझौते के तहत दो देशों के बीच सीमित उड़ानों का संचालन किया जा सकता है। प्रतिबंध हटने के बाद दोनों देशों के बीच चार्टर्ड उड़ानों समेत कितनी भी संख्या में उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।
अमेरिका ने बुधवार को दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन से लगी सीमा के पास 7000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है। रूस हमले के लिए झूठे बहाने का इस्तेमाल कर सकता है।
बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के छात्र भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें एयरलिफ्ट किया जाए। भारत सरकार ने भी छात्रों की मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
यूक्रेन-रूस विवाद (Russia-Ukraine Conflict) के बीच युद्ध की आशंका के चलते भारतीय नागरिक खासकर; स्टूडेंट्स परेशान हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स की मदद के लिए वहां मौजूद दूतावास(Embassy) और विदेश मंत्रालय(MEA) में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
यूक्रेन-रूस विवाद (Russia-Ukraine Conflict) ने सारी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि रूस 16 फरवरी को आक्रमण कर सकता है। इसे देखते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) स्थित भारतीय दूतावास(Embassy) ने भारतीय छात्रों को यहां से चले जाने को कहा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश पर रूसी सेना 16 फरवरी को आक्रमण कर सकती है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को एक साक्षात्कार में बताया कि पुतिन हर गुजरते दिन के साथ यूक्रेन की सीमा के पास अधिक सैन्य बल और क्षमता जुटा रहे हैं।