नयी दिल्ली, चुनाव आयोग ने हाल ही में रिक्त हुई हरियाणा की एक राज्यसभा सीट के लिये 26 मार्च को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। यह सीट पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी।
सपा सांसद आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा ने सोमवार रामपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ आजम खान भी मौजूद थे। फातिमा ने कहा, मेरा राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने में अभी डेढ़ साल का समय बचा है।
उत्तर प्रदेश और बिहार की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों राज्यों की दो सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होगा। यह दोनों सीटें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुईं हैं।
उप्र में उपचुनाव की तारीख की घोषणा, दो राज्यसभा सीटों पर 23 सितंबर को होगा मतदान
कांग्रेस के दावेदारों में सबसे पहला नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का है। उनके अलावा पूर्व विधायक फुरकान अंसारी, पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार का नाम भी रेस में बना हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दावेदारों में बताए जा रहे हैं।