देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। दस जून को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने प्रभाव वाले राज्यों में एक-एक अधिक सीट उतारकर मुकाबले को कठिन बना दिया है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा की रिक्त हो रही यूपी कोटे की 11 सीटों में से आज आठ सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम की मौजूदगी में विधानभवन में नामांकन कर दिया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी, पूर्व विधायक डा राधामोहन दास अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, डा के लक्ष्मण और मिथलेश कुमार नामांकन करेंगे।
राज्यसभा(Rajya Sabha Election) की 57 सीटों के लिए 10 जून को वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वोटों की गिनती शाम 5 बजे से शुरू होगी। बता दें कि राज्यसभा में कुल 250 सदस्य होते हैं। इनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।
राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी आज अपने राज्यसभा उम्मीदलारों की लिस्ट जारी कर सकती है।
चार जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों में बीजेपी के जफर इस्लाम, शिव प्रताप शुक्ला, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और जय प्रकाश निषाद शामिल हैं। वहीं एसपी के सुखराम सिंह यादव, विश्वंभर प्रसाद निषाद और रेवती रमन सिंह हैं। जबकि बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ के साथ ही कांग्रेस के कपिल सिब्बल का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है।
Delhi MCD Polls 2022 : दिल्ली नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में रार बढ़ती जा रही है। गुरुवार काे आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल में चुनाव आगे बढ़ाने का मुद्दा उठाते हुए नोटिस दिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में BJP ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सपा को करारी मात दी है। इन दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं की जंग अभी भी जारी है। दोनों बड़ी पार्टियों के नेताओं की परीक्षा विधानपरिषद चुनाव में और फिर राज्यसभा चुनाव में होगी।
झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के गठन का ऐलान निर्दलीय और कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने एक मंच पर किया। झारखंड विधानसभा में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की गई। तीसरे मोर्चे में आजसू पार्टी, एनसीपी और निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
पंजाब से राज्यसभा के लिए सात सदस्य चुने जाते हैं। मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल और जुलाई 2022 में समाप्त हो रहा है। अगर मौजूदा सदस्यों की बात करें तो कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल से तीन-तीन और भाजपा से एक राज्यसभा सदस्य है।