भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा यूपी चुनाव 2022 के प्रचार के लिए प्रतापगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है। उन्होंने संबोधन के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने कार सेवकों पर गोली चलाई थी। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लटकाया, भटकाया, अटकाया था। आज कांग्रेस खुद लटकी पड़ी है, अटकी पड़ी है, भटकी पड़ी है।