प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट (ShriRam Janmbhoomi Postage Stamp) जारी किया है। इसके अलावा उन्होंने भगवान राम पर दुनियाभर में जारी डाक टिकटों पर आधारित किताब का भी विमोचन किया है।
22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) होने वाली है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सात हजार से अधिक लोगों को निमंत्रण दिया गया है। इनमें नेता से लेकर एक्टर और खिलाड़ी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं।
केरल के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर की तरफ से अयोध्या राम मंदिर को ओनाविलू गिफ्ट किया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
इस समय अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है, इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने पारले-जी बिस्कुट से भव्य राम मंदिर का हूबहू चित्र बना दिया।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) की तैयारियां जारी हैं और अनुष्ठान भी चल रहा है। बुधवार को राम लला की मूर्ति को मंदिर परिसर में क्रेन की मदद से पहुंचा दिया गया।
22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। अब राम मंदिर और राम नगरी में एंटी-टेररिस्ट कमांडोज को भी तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में केरल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह इस सप्ताह के अंत में भव्य अभिषेक (प्राण प्रतिष्ठा) समारोह के लिए अयोध्या जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि वह 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन (Ram Mandir inauguration) में शामिल होने नहीं जाएंगे। वह बाद में माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ अयोध्या जाएंगे।
राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में बुधवार को रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। चांदी की मूर्ति को डोली में रखा गया। डोली को पीले और लाल गेंदे के फूलों और गुलाब के फूलों से सजाया गया।
कलश यात्रा राम मंदिर पहुंची गई है। अब मंदिर में राम लला की मू्र्ति की स्थापना होगी। राम लला की नई मूर्ति अधिक भारी होने के चलते 10 किलो की चांदी की मूर्ति घुमाई गई।