भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल नहीं होगी। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। वहीं शुक्रवार को बिहार में निकली न्याय यात्रा में तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को बिठकार जीप चलाई जो इस यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा।
कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जयपुर पहुंच चुकी हैं। वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी पहुंचे हैं।
किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते देशभर में हड़कंप मचा है। किसान आंदोलन के चलते मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी हंगामा हो गया है।
राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में वन्यजीवों के हमलों, विशेषकर हाथियों के हमलों से लोगों की जा रही जानें और आजीविका के नुकसान का उल्लेख किया है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि पूरे भारत में करोड़ों ओबीसी लोग हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नासमझी भरे बयानों के कारण राहुल गांधी के दयनीय आचरण पर गुस्से से उबल रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ओबीसी पैदा नहीं हुए थे। देश के लोगों को भयंकर बेवकूफ बनाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी गुजरात में तेली कास्ट के व्यक्ति के रूप में पैदा हुए थे।
राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कुत्ते के सामने से बिस्किट उठाकर अपने कार्यकर्ता को देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने उनपर निशाना साधा है।
ओडिशा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिरमित्रपुर से लगभग 35 किमी दूर राउरकेला स्टील सिटी में एकत्र हुए हैं और लोगों में राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए जबरदस्त उत्साह है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पूछा कि क्या आप राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत झारखंड पहुंचे। उन्होंने यहां विश्व प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम पहुंचकर रुद्राभिषेक किया। जिसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।