भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल नहीं होगी। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। वहीं शुक्रवार को बिहार में निकली न्याय यात्रा में तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को बिठकार जीप चलाई जो इस यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा।

कैमूर. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल नहीं होंगी। क्योंकि वे बीमार हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। राहुल गांधी की यात्रा शुक्रवार को बिहार पहुंची, यहां राहुल गांधी के साथ ही तेजस्वी यादव भी नजर आए। इस दौरान खुद तेजस्वी जीप चला रहे थे। उनके साथ राहुल गांधी जीप में सवार थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बतादें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सासाराम होते हुए शुक्रवार को कैमूर पहुंची। जिसमें राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी नजर आए। तेजस्वी काफी उत्साह से भरपूर नजर आ रहे थे। उन्होंने खुद लाल कलर की जीप को ड्राईव किया। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी बाजू वाली सीट पर बैठे नजर आ रहे थे। उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल थे।

Scroll to load tweet…

आप किसका साथ देंगे, आप तय करें

यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने चार हजार किलोमीटर की यात्रा की है। ये देश नफरत का नहीं मोहब्बत और भाईचारे का है। उन्होंने सेना भर्ती को लेकर कहा कि देश में दो तरह के शहीद बना दिए गए हैं। जिसमें एक अग्निवीर है। वहीं दूसरी रेगुलर आर्मी, अग्निवीर को कोई सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने सभा में कहा कि हमारी सरकार आएगी तो एमएसपी की गारंटी देंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि एक तरफ भारत को जोड़ने वाली पार्टी है तो दूसरी तरफ तोड़ने वाली पार्टी है। इसलिए ये आपको तय करना है कि आप किसका साथ देंगे।