पाकिस्तान की संसद में फिर एक बार भारत का डंका बजा है। पाक के सांसद ने संसद में कहा कि भारत आज सुपर पावर बनने की दौड़ में शामिल हो रहा है और हम भीख मांगने को मजबूर हैं। 

वर्ल्ड न्यूज। पाकिस्तान की संसद में एक बार फिर भारत की तरक्की का उदाहरण पेश किया गया है। संसद सदस्य मौलाना फजलूर रहमान ने कहा कि कि पाकिस्तान आज बहुत ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। उन्होंने भारत से तुलना करते हुए कहा कि भारत आज सुपर पावर बनने के सपने देख रहा है। सुपर पावर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तरक्की कर रहा है और हम भीख मांगने को मजबूर हैं। दिवालियापन से बचने का रास्ता तलाश रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान की खराब हालत के लिए जिम्मेदार कौन?
पाकिस्तान की असेंबली में जेयूआी-एफ के सांसद मौलाना फजलूर रहमान ने पाकिस्तान के खराब हालात के लिए विपक्षी दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आज दो हालात हैं उनका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे रहकर जो ताकतें आज पाकिस्तान के लिए फैसले ले रही हैं उन्होंने देशा का बेड़ागर्क कर दिया है। ये लोग अधिकारियों को कठपुतली बनाकर रखे हुए हैं। यही हालात रहे तो आवाम को इससे भी बुरी स्थिति से गुजरना होगा।

पढ़ें भारत के विरोध में जस्टिन ट्रूडो ने किया ये काम, सोशल मीडिया पर लोग बोले- ‘कनाडा बन रहा पाकिस्तान’

लोकतंत्र को बेचने, चुनाव में धांधली का आरोप
फजलूर रहमान ने कहा कि पाकिस्तान में संसद के सिद्धांतों को बिल्कुल छोड़ दिया गया है। फजलूर ने ये भी आरोप लगाया कि यहां लोकतंत्र को बेच दिया गया है। इसके साथ ही संसद ने फजलूर ने कहा कि पाकिस्तान के लोकसभा चुनाव में भी जमकर धांधली की गई। 2019 के बाद इस बार 2024 में भी जनता को ठगा गया है और चुनाव में धांधली की गई है। उन्होंने विपक्ष पर धोखाधड़ी से सत्ता हासिल करने का भी आरोप लगाया। 

भारत से फिर की पाकिस्तान की तुलना 
भारत लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। देश में रोज नए एक्सपेरिमेंट्स हो रहे हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है कि दुनिया भर में उसका नाम हो रहा है। पड़ोसी देश जो भारत के विरोध में रहता है वह भी अब तारीफ करने में पीछे नहीं हट रहा है। पाकिस्तान संसद में सांसद फजलूर रहमान ने कहा कि भारत आज तरक्की कर रहा है। वह सुपरपावर बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है और हम खुद को दिवालिया बनने से बचाने के लिए भीख मांग रहे हैं। ये हालात हो गए हैं। 

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…