कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जयपुर पहुंच चुकी हैं। वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी पहुंचे हैं।

जयपुर. सोनिया गांधी आज सवेरे जयपुर पहुंची हैं और कुछ ही देर में वे राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन दाखिल करने वाली हैं। उनके साथ बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी जयपुर आई हैं। एयरपोर्ट पर उनको रिसीव करने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत की अगुवाई में कई दिग्गज नेता पहुंचे। उनको जयपुर के रामबाग होटल में ठहराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनिया को लेकर अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात

एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ऐसी नेता हैं जिन्होनें प्रधानमंत्री पद तक त्याग दिया था, वे देश के किसी भी राज्य से सांसद लड़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि जिस सीट पर सोनिया गांधी चुनी जा रही हैं उस सीट से पहले मनमोहन सिंह सांसद हैं। अब उनकी जगह सोनिया गांधी लेने वाली हैं।

पहली बार राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी

बता दें कि वर्तमान में सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं। वह इससे पहले कई बार अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। लेकिन अब लोकसभा छोड़कर वो राज्यसभा जाएंगी। बता दें कि यह पहला मौका है जब सोनिया संसद के उच्च सदन में जाएंगी। कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी साल 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं।