भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के तीन-तीन नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरू की विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में बड़ा बयान दिया है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस को न तो सत्ता में दिलचस्पी है और न हीं प्रधानमंत्री पद का कोई लालच है।
बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने सोमवार को ऐलान किया कि एनडीए के बैनर तले होने वाली मीटिंग में 38 पार्टियां शामिल होंगी।
बेंगलुरु में आज से विपक्षी दलों की बैठक शुरू होगी। इसमें 26 विपक्षी दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। सोनिया गांधी भी बैठक में हिस्सा ले सकती हैं। इससे पहले 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम आउटरीच कार्यक्रम पर विचार के लिए सूफी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा की ओर से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सिब्बल ने कहा कि यूपीए-3 2024 में एक वास्तविकता हो सकता है, बशर्ते विपक्षी दलों के उद्देश्य की समानता हो, एक एजेंडा जो इसे दर्शाता है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुस्लिम लीग (Muslim League) को सेक्युलर पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट है। 2024 के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट लोगों को चौंकाएंगे।
ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय नबन्ना में एक प्रेसकांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के खिलाफ 2024 की लड़ाई में क्षेत्रीय दलों को अधिक महत्वपूर्ण भूमिका मिलनी चाहिए। कांग्रेस जहां-जहां मजबूत है उसे वहां पर हम समर्थन करेंगे।
सोमवार को स्टालिन ने सामाजिक न्याय मुद्दे पर मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में अधिकतर विपक्षी दल शामिल हुए। स्टालिन के बुलावे पर दूसरी बार विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई है।
बीजेपी की ओर से शनिवार को 45 सदस्यीय टीम की एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के जरिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने पर पूरा जोर दिया गया। लिस्ट में कई नामों पर फिर से भरोसा जताया गया है।