प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(24 फरवरी) को मेघालय और नागालैंड के चुनावी दौरे पर हैं। बता दें कि मेघालय और नागालैंड में 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। मोदी का मेघालय में चुनाव से पहले यह आखिरी प्रचार है।
केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया कि नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन को जीत मिलेगी। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के सिलसिले में राजीव चंद्रशेखर सोमवार को दीमापुर पहुंचे थे।
त्रिपुरा में कल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय बलों के 25 हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस के 31 हजार जवानों को भी तैनात किया गया है।
जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा 2019 अगस्त में खत्म कर दिया गया था। दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में अस्तित्व में आए इस क्षेत्र में लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन का आदेश चुनाव आयोग ने दिया था।
भाजपा ने त्रिपुरा में हो रहे विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) के लिए अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली की और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा का भाग्य बदल दिया है।
त्रिपुरा में 60 सीटों के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Elections) के लिए TIPRA मोथा पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी।
मेघालय विधानसभा चुनाव (Meghalaya Assembly election) के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। यहां विधानसभा की 60 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 31 है। बड़ी संख्या में नए चेहरों को मौका दिया गया है। विन्सेंट पाला सैपुंग से चुनाव लड़ेंगे।
वाममोर्चा त्रिपुरा के 60 में से 47 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वाममोर्चा और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। वाममोर्चा ने चुनाव मैदान में 24 नए चेहरों को उतारने का फैसला किया है।
राजस्थान में विधानसभा शुरू होते ही प्रदेश में हुए पेपर लीक मामले को लेकर हो गया बवाल। भाजपा के नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत को घेरा। आरपीएससी पेपर लीक मामले में विपक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रहे।
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड, तीनों राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या 60 है। बहुमत का आंकड़ा 31 है। त्रिपुरा बीजेपी सत्ता में है। नागालैंड में NDPP और मेघालय में NPP सत्ता में है।