Jan ki Baat ने 15 मार्च से लेकर 11 अप्रैल तक रेंडम सैंपल मेथड से कर्नाटक के 20 हजार लोगों पर सर्वे किया। जब ये सर्वे किया जा रहा था तब बहुत सी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए गए थे, नामों की घोषणा के बाद दूसरा सर्वे किया जाएगा।
ओपिनियन पोल जन की बात (Jan ki baat) में कर्नाटक के किस जोन में किस पार्टी की कैसी स्थिति है इसका सर्वे किया गया है। इसमें यह भी पता चला है कि किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 23 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।
विधानसभा में ब्लू फिल्म देखते पकड़े जाने के चलते विवादों में आए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा छोड़ दिया है। वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वह अथानी से टिकट के लिए भाजपा आलाकमान पर दबाव बना रहे थे।
इसे संयोग ही कहा जाएगा कि झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट के जितने विधायक भी मंत्री बनें। वह मंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। जगरनाथ महतो के साथ भी यही हुआ। वह डुमरी विधानसभा सीट से तीसरे ऐसे विधायक थे, जो मंत्री बनें।
कर्नाटक विधानसभा का चुनाव अगले महीने होने वाला है और पार्टियां चुनावी रैलियां कर रही हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने पब्लिक रैली में 500 रुपए के नोट लुटाए जिसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
त्रिपुरा बीजेपी विधायक जदब लाल देबनाथ सांसत में पड़ गए हैं। विधानसभा में मोबाइल में अश्लील वीडियो देखते हुए वह कैमरे में कैद हो गए हैं। विपक्षी दल उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
यूपी की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। इसी के साथ 13 मई को यहां मतगणना होगी।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पापा बन गए। उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। पूरे परिवार में खुशियों की लहर है। वहीं बड़े पापा बने तेजप्रताप यादव विधानसभा में मिठाई का डब्बा लेकर पहुंचे।
राजस्थान में 9 दिन बाद विधानसभा का सत्र शुरू हुआ और इसके शुरू होते ही बवाल मच गया। सभा के दौरान कांग्रेस सरकार के मंत्री ने वीरांगनाओं के रिश्तेदारों को नौकरी देने पर दिया विवादित बयान। साथ ही बीजेपी सांसद मीणा के खिलाफ जमकर की बयानबाजी।