18 फरवरी, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। शुक्रवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गनी नक्षत्र में होगा, जो शाम लगभग 5.15 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं।