पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को भारी गोलाबारी की थी। इसमें तीन जवान और दो लड़कियां घायल हो गई थीं। शुक्रवार की रात दो जवानों ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य जवान और दो लड़कियों का इलाज जारी है।