हिंदू पंचांग के नौवें महीने अगहन की शुरूआत 20 नवंबर से हो चुकी है, ये महीना 19 दिसंबर तक रहेगा। धर्म ग्रंथों में इस महीने को मार्गशीर्ष भी कहा गया है। इसी महीने से शीत ऋतु का आरंभ होता है। श्रीमद्भागवत में भगवान श्रीकृष्ण ने इस महीने को अपना ही स्वरूप बताया है। यही कारण है कि मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण और उनके शंख पांचजन्य की पूजा का विशेष महत्व है।