पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे 67 साल की थीं। सुषमा स्वराज अपने खान-पान और पहनावे को लेकर एक अलग तरह की सोच रखती थीं। उनकी इस आदत के चलते स्टाफ भी बहुत खुश रहता था।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से लोग स्तब्ध हैं। उनसे जुड़ी यादें शेयर करते हुए लोगों की आंखें छलक पड़ती हैं। उल्लेखनीय है कि सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद रही थीं। हालांकि इस बार उन्होंने खराब तबीयत का हवाला देकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
मंगलवार देर रात को सुषमा स्वराज को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर रात करीब 11 बजे वो सभी को अलविदा कह गईं।
बीजेपी नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे तक उनके निजी आवास पर रखा जाएगा और फिर दोपहर 2.30 बजे पार्टी के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद एम्स में कई दिग्गज नेता पहुंचे। उनकी मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे 67 साल की थीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। निधन से कुछ वक्त पहले उन्होंने धारा 370 को लेकर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी।