मां लक्ष्मी के लिए भद्दा कमेंट्स करने वाले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यूपी में एफआईआर दर्ज हो गई है।
लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में अखिलेश यादव को बड़ा झटका मिला है। उनकी पार्टी के सीनियर नेता स्वामी प्रसाद मोर्य ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ नई पार्टी बनाने का ऐलान भी किया है।
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वे खुद की नई पार्टी बनाएंगे।
पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पद मेरे लिए अब मायने नहीं रखता, विचारधारा ही महत्वपूर्ण है।
अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने पर जहां देशभर में दिवाली मनाई गई। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम की मजाक बनाई है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को ट्वीटर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इण्टरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्री राम नाम के ट्वीटर एकाउंट से मौर्य की तस्वीर के साथ लिखा गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य तेरे दिन पूरे हो गए हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किले बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। रामचरितमानस को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि अभी तक स्वामी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
रामचरितमानस विवाद के बीच सपा के मौर्य के खिलाफ उनकी ही पार्टी के दो नेता ने मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद गुरुवार को सपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इन दोनों नेताओं को पार्टी से निष्काषित किए जाने की जानकारी दी गई।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य और हनुमानगढ़ी के संत राजूदास के बीच एक कार्यक्रम में हाथापाई हो गई। वहीं दोनों के समर्थकों के बीच भी मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गोमतीनगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।
स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा पीएम और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर रामचरितमानस के कुछ शब्दों में संशोधन या प्रतिबंधित करने की अपील की गई है। उन्होंने वाराणसी में मीडिया से बातचीत में इस बात का जिक्र किया।