अयोध्या के स्वामी जीयर करपात्री महाराज ने सपा नेता मौर्य के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनका डीएनए टेस्ट कराए जाने की मांग की है। करपात्री महाराज रविवार को माता विंध्यवासिनी के दर्शन करने मिर्जापुर पहुंचे थे।
यूपी में रामचरितमानस को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन करते हुए रामचरितमानस की कुछ प्रतियां जलाकर विरोध जताया है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी को लेकर बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
यूपी के अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर विवादित बयान दिए जाने पर उनका सिर काटकर लाने वाले को 500 रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा की है। परमहंस ने मौर्य पर फौरन कार्रवाई की मांग की है।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव की चुप्पी को समर्थन बताया है। उन्होंने कहा कि आखिर धर्म के ठेकेदारों का पेट दर्द क्यों हो रहा है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई। जिसके बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसे नेताजी का अपमान बताया है। मुलायम सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई।
स्वामी श्रीराम भद्राचार्य ने रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से की गई टिप्पणी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि।
रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से की गई टिप्पणी के बाद लोगों की नाराजगी जारी है। इस बीच उनकी बेटी और बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य ने उनका बचाव किया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर शिवपाल यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम राम और कृष्ण के आदर्शों को मानने वाले लोग है।
रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लोगों की नाराजगी सामने आ रही है। इसी कड़ी में शंकराचार्य परिषद के द्वारा भी नाराजगी जताई गई है।