धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima 2022) की रात होलिका दहन (Holika Dahan 2022) किया जाता है। तंत्र शास्त्र में इस रात का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि साल में जो 4 रात तंत्र-मंत्र और साधना के लिए सबसे खास मानी गई हैं, होलिका दहन की रात भी उनमें से एक है।