हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। आज यानी 24 अक्टूबर को नतीजे आ रहे हैं। इसको लेकर JJP के दुष्यंच चौटाला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा ना बीजेपी, ना कांग्रेस 40 पार करेगी, सत्ता की चाबी जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के हाथ में है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 90 सीटों वाले हरियाणा में भाजपा के पास 2014 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने का मौका है। वहीं, कांग्रेस भाजपा के विजयी रथ को रोकना चाहेगी।
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 बजे तक 60% मतदान हुआ। 2014 के विधानसभा चुनाव की तुलना में वोट प्रतिशत 16% कम रहा। 2014 में 76.6% मतदान हुआ था। मतदान के लिए 19578 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 90 में से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि अन्य 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
चंडीगढ़: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार सत्ता में काबिज है। जबकि मुखी विपक्षी के रूप में कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल हैं।
8-19 वर्ष की आयु समूह के 3,82,446 मतदाता हैं, जबकि 40,67,413 मतदाता 20 से 29 साल की आयु समूह के हैं। वहीं 44,92,809 मतदाता 30 से 39 साल की उम्र की श्रेणी में आते हैं। चुनाव में 105 महिलाओं समेत 1,169 मतदाता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश 11 सीटों पर उपचुनाव में होने हैं जिसके लिए भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
शाह की अनुपस्थिति में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य भाजपा नेताओं ने टोहाना तथा ऐलनाबाद में रैलियों को संबोधित किया। दुग्गल ने कहा कि शाम को नारनौंद में होने वाली रैली को भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
संयुक्त शासन सचिव वित्त (आबकारी) विभाग के अनुसार, यह सूखा दिवस हरियाणा राज्य की सीमा से लगती राज्य की हनुमानगढ़, चुरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर, अलवर तथा भरतपुर जिले की सीमा के तीन किलोमीटर क्षेत्र में 19 अक्टूबर की शाम छह बजे से 21 अक्टूबर की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट्स के प्रदर्शन, क्रिमिनल रिकॉर्डस से लेकर संपत्ति तक का पूरा ब्यौरा सामने आ चुका। नामांकन के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और हरियाणा इलेक्शन वॉच (एचईडब्ल्यू) ने रिपोर्ट जारी कर दी है जिसमें 1169 में से 1138 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस की समन्वय समिति की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें यह तय हुआ कि दोनों राज्यों में चुनावी अभियान और सोशल मीडिया अभियान पर नजर रखी जाएगी और ज्यादा से ज्यादा बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।