देवी सरस्वती के कई मंदिर हमारे देश में है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा प्रमुख रूप से की जाती है। इस बार ये पर्व 5 फरवरी, शनिवार को है।

उज्जैन. वैसे तो हमारे देश में देवी सरस्वती (Goddess Saraswati) के अनेक मंदिर हैं, लेकिन इनमें से कुछ मंदिर बहुत प्राचीन हैं। ऐसा ही एक मंदिर पाक अधिकृत कश्मीर में है, जो कश्मीर के कुपवाड़ा से करीब 22 किलोमीटर दूर है। इसे शारदा पीठ (Sharda Peeth) के नाम से जाना जाता है। इतिहासकारों की मानें तो ये हिंदुओं का 5 हजार साल पुराना धर्मस्थल है। 

सम्राट अशोक ने करवाया था पुनर्निर्माण
इस मंदिर का पुनर्निर्माण महाराज अशोक ने 237 ईसा पूर्व में करवाया था। 1947 के पहले तीर्थयात्री तीतवाल के रास्ते वहां जाते थे। शारदी पीठ जो अब शारदा गांव में नीलम नदी के किनारे एक परित्यक्त मंदिर है, कभी ये शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। एक समय ऐसा भी था जब वैसाखी पर कश्मीरी पंडित सहित पूरे भारत से लोग तीर्थाटन करने शारदा पीठ जाते थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है इस स्थान है धार्मिक महत्व?
श्रीनगर से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शारदा पीठ देवी के 18 महाशक्ति पीठों में से एक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यहां देवी सती का दायां हाथ गिरा था। इस मंदिर को ऋषि कश्यप के नाम पर कश्यपपुर के नाम से भी जाना जाता था। शारदा पीठ में देवी सरस्वती की आराधना की जाती है। 

वैदिक काल का शिक्षा का केंद्र था ये मंदिर 
वैदिक काल में इसे शिक्षा का केंद्र भी कहा जाता था। मान्यता है कि ऋषि पाणीनि ने यहां अपने अष्टाध्यायी की रचना की थी। यह श्री विद्या साधना का महत्वपूर्ण केन्द्र था। शैव संप्रदाय की शुरुआत करने वाले आदि शंकराचार्य और वैष्णव संप्रदाय के प्रवर्तक रामानुजाचार्य दोनों ने ही यहां महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। शंकराचार्य यहीं सर्वज्ञपीठम पर बैठे तो रामानुजाचार्य ने यहां ब्रह्म सूत्रों पर अपनी समीक्षा लिखी।

ये है वर्तमान स्थिति
दिसंबर 2021 में हिंदुओं के पवित्र स्थलों में से एक शारदा पीठ में कश्मीरी पंडितों ने मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। सेव शारदा कमेटी ने मंदिर निर्माण के साथ वहां धर्मशाला का निर्माण भी शुरू किया दिया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की वक्फ विकास समिति अध्यक्ष दरक्षान अंद्राबी ने मंदिर की आधारशिला रखी है।


ये भी पढ़ें...

ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी है मां सरस्वती... कृपा पाने के लिए वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय

Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी 5 फरवरी को, इस दिन बन रहे हैं 3 शुभ योग, ये हैं स्वयंसिद्ध मुहूर्त

Vasant Panchami पर विशेष रूप से क्यों किया जाता है देवी सरस्वती का पूजन, जानिए महत्व व शुभ मुहूर्त