Diwali 2021: दीपावली पर देवी लक्ष्मी की कैसी तस्वीर की पूजा करनी चाहिए और कैसी तस्वीर की पूजा करने से बचें?

धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से संसार की हर सुख मिल सकता है और घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। दीपावली (इस बार 4 नवंबर, गुरुवार) पर मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी की ही पूजा की जाती है। मान्यता है कि दीपावली (Diwali 2021) पर विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाए तो साल भर पैसों की कमी नहीं होती और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 30, 2021 3:09 PM IST

उज्जैन. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बहुत से लोग मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कोई भी तस्वीर या मूर्ति घर ले आते हैं, जो कि सही नहीं है। मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर लाने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। दीपावली (Diwali 2021) के साथ अन्य अवसरों पर इस बात पर सभी को गौर करना चाहिए। आगे जानिए धन समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी की कैसी तस्वीर की पूजा दीपावली पर करनी चाहिए…

ऐसी तस्वीर की करें पूजा
1.
मां लक्ष्मी की पूजा से धन और वैभव की प्राप्ति होती है। घर पर माता की मूर्ति या तस्वीर लाएं तो उसमें ऐरावत हाथी होना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर हाथी अपनी सूंड में कलश लिए खड़ा है तो यह और भी शुभ फल प्रदान करता है। इस तस्वीर की पूजा करने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। दीपावली पर देवी लक्ष्मी की ऐसी ही तस्वीर की पूजा करनी चाहिए।
2. माता लक्ष्मी की कमल के आसान पर बैठी हुई तस्वीर भी शुभ मानी जाती है। इस तरह के चित्र की पूजा करने से मां लक्ष्मी हमेशा हमारे घर में निवास करती है, जिससे हमारे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है।
3. जिस फोटो में देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु के पैरों की ओर बैठी हो, ऐसी तस्वीर घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। धन-संपत्ति के लिए देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर की पूजा करें, जिसमें वे धन के देवता कुबेर के साथ हों।
4. जिस फोटो में देवी लक्ष्मी के साथ श्रीगणेश और सरस्वती भी हों, ऐसी तस्वीर पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है। गजलक्ष्मी यानी हाथी पर बैठी देवी लक्ष्मी की तस्वीर भी पूजा के लिए शुभ मानी जाती है।

ऐसी तस्वीर की पूजा न करें…
मां लक्ष्मी उल्लू पर सवार तस्वीर की पूजा कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। उल्लू वैसे तो देवी लक्ष्मी का वाहन है लेकिन यह निशाचर प्राणी हैं यानी रात में जागने वाला। ऐसी मान्यता है कि घर के आस-पास यदि उल्लू दिख जाए तो ये अशुभ संकेत होता है। उल्लू नकारात्मकता का प्रतीक है। इसलिए भूलकर भी कभी उल्लू पर बैठी देवी लक्ष्मी की पूजा नहीं करना चाहिए।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

Devuthani Ekadashi 2021: 15 नवंबर को नींद से जागेंगे भगवान विष्णु, इस विधि से करें पूजा

Gopashtami 2021: गोपाष्टमी 12 नवंबर को, इस दिन गाय की पूजा करने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

Bhai Dooj 2021: भाई दूज पर बहन करती है भाई की लंबी उम्र की कामना, ये है शुभ मुहूर्त और कथा

Govardhan Puja 2021: 5 नवंबर को इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस पर्व की कथा

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को, इस दिन की जाती है यमराज की पूजा

Rama Ekadashi 2021: रमा एकादशी 1 नवंबर को, 2 शुभ योग में किया जाएगा ये व्रत, ये है पूजा विधि और कथा

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Dhanteras 2021: 2 नवंबर को त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा धनतेरस पर्व, त्रिपुष्कर योग में होगा इस दिन सूर्योदय

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

Diwali 2021: सोने से मढ़ी हैं इस लक्ष्मी मंदिर की दीवारें, इसे कहा जाता है दक्षिण का स्वर्ण मंदिर

मुंबई में है देवी महालक्ष्मी का प्रसिद्ध मंदिर, समुद्र से निकली है यहां स्थापित प्रतिमा

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Diwali 2021: 2 हजार साल पुराना है कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर, इसके खजाने में हैं कई अरब के दुर्लभ जेवरात

Read more Articles on
Share this article
click me!