Diwali 2022: दीपावली पूजा के बाद देवी लक्ष्मी की प्रतिमा का क्या करें?

Published : Oct 16, 2022, 02:33 PM IST
Diwali 2022: दीपावली पूजा के बाद देवी लक्ष्मी की प्रतिमा का क्या करें?

सार

Diwali 2022: दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ भगवान श्रीगणेश और देवी सरस्वती की पूजा भी की जाती है। कुछ स्थानों पर कागज पर अंकित देवी-देवताओं की पूजा की जाती है तो कहीं मिट्टी से बनी देव प्रतिमाओं की।  

उज्जैन. कार्तिक अमावस्या पर दीपावली (Diwali 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को है। इस दिन मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, साथ ही भगवान श्रीगणेश और देवी सरस्वती की पूजा का विधान भी इस दिन है। कुछ स्थानों पर कागज पर अंकित देवी-देवताओं की पूजा की जाती है तो कहीं मिट्टी से निर्मित। पूजा के बाद इन प्रतिमाओं का क्या करना चाहिए। इसके विषय में कम ही लोग जानते हैं। आगे जानिए पूजा के बाद इन देव प्रतिमाओं का क्या करना चाहिए…

पूजा करते ध्यान रखे ये बातें
जब भी किसी देवी-देवता की नई प्रतिमा की पूजा की जाती है, तो सबसे पहले आवाहन मंत्र बोला जाता है जिसका अर्थ है कि आप इन देवी-देवताओं को पूजा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। आवाहन मंत्र बोलना पूजा के दौरान बहुत जरूरी माना जाता है। दीपावली पूजा में भी ये जरूरी है। चाहे आप कागज पर अंकित देव प्रतिमा की पूजा करें या मिट्टी से निर्मित, दोनों ही स्थिति में आवाहन मंत्र जरूर बोलें।

पूजा के बाद क्या करें?
रात को पूजा करने के बाद देव प्रतिमाओ के पास शुद्ध घी का दीपक रात भर जलते रहने दें। अगली सुबह शुभ मुहूर्त देखकर पहले भोग लगाएं और विसर्जन मंत्र बोलकर मूर्तियों को थोड़ा सा खिसका दें। विसर्जन मंत्र का अर्थ है कि आपने देवी-देवताओं को उनके स्थान पर भेजने के लिए प्रार्थना की है। 

मूर्तियों का क्या करें?
हिंदू धर्म के अनुसार, देव प्रतिमाओं का नदी या तालाब में विसर्जन करना चाहिए। दीपावली पूजा में भी ये नियम लागू होता है। चाहे आप  कागज पर अंकित देव प्रतिमा की पूजा करें या मिट्टी से निर्मित की। विसर्जन के बाद दोनों ही सम्मान पूर्वक नदी या तालब में विसर्जन कर दें। साथ ही ये प्रार्थना भी करें कि हमारे घर में धन-धान्य की कोई कमी न हो।


ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम