शौर्य और पुरुषार्थ का प्रतीक है कटार और तलवार, विवाह के दौरान दूल्हा क्यों रखता है इसे अपने पास?

Published : Dec 07, 2021, 10:20 AM ISTUpdated : Dec 07, 2021, 10:29 AM IST
शौर्य और पुरुषार्थ का प्रतीक है कटार और तलवार, विवाह के दौरान दूल्हा क्यों रखता है इसे अपने पास?

सार

हर धर्म में विवाह से जुड़ी अलग-अलग परंपराएं और मान्यताएं होती हैं। इन सभी से जुड़ी कोई न कोई वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक या धार्मिक पक्ष जरूर जुड़ा होता है। हिंदू धर्म में विवाह के दौरान दूल्हे को एक छोटी से कटार अपने पास रखने को दी जाती है। कुछ स्थानों पर कटार के स्थान पर तलवार दी जाती है।

उज्जैन. विवाह संपन्न होने तक ये कटार या तलवार दूल्हा अपने पास रखता है। हिंदू ही नहीं सिख धर्म में भी ये परंपरा निभाई जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, ये परंपरा क्यों निभाई जाती है, इस संबंध में धर्म ग्रंथों में कोई तथ्य नहीं मिलता और न ही इसका कोई धार्मिक कारण होता है। इस परंपरा के पीछे मनोवैज्ञानिक तथ्य जरूर छिपे हैं, आज हम आपको उन्हीं तथ्यों के बारे में बता रहे हैं जो इस प्रकार है…
 

नकारात्मक शक्तियों से बचाती है कटार
विवाह के दौरान दूल्हे को हल्दी लगाई जाती है। माना जाता है हल्दी की वजह से कई नकारात्मक शक्तियां (ऊपरी हवा) दूल्हे की ओर आकर्षित होती हैं। इससे दुल्हन को नुकसान पहुंचने का आशंका बना रहती है। कटार या तलवार उस नकारात्मक शक्ति से दूल्हे को बचाने का कार्य करती है। इसलिए दूल्हा अपने पास कटार या तलवार जरूर रखता है।

राजा का स्वरूप होता है दूल्हा
पुरानी मान्यताओं के अनुसार, दूल्हे को राजा का स्वरूप माना जाता है यानी विवाह की रस्म शुरू होने से लेकर विवाह संपन्न होने तक दूल्हा एक राजा के समान होता है। राजा की ही तरह दूल्हे का मान-सम्मान किया जाता है और उसकी हर मांग पूरी की जाती है। राजा हमेशा अपने पास शस्त्र रखते हैं, इसलिए दूल्हे को भी राजा का स्वरूप मानकर कटार या तलवार दी जाती है। 

शौर्य और पुरुषार्थ का प्रतीक है तलवार
जब किसी व्यक्ति का विवाह होता है तो वह गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर रहा होता है। इस आश्रम में सफलता पाने के लिए शौर्य और पुरुषार्थ की आवश्यकता होती है क्योंकि विवाह के बाद उस व्यक्ति की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उस व्यक्ति पर अपनी पत्नी का भरण-पोषण व रक्षा करने की जिम्मेदारी भी आ जाती है। तलवार या कटार इस बात का प्रतीक होती है वह जीवन भर इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए को तैयार है और किसी भी तरह इससे वह पीछे नहीं हटेगा।

 

परंपराओं से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

परंपरा: व्रत करने से पहले संकल्प अवश्य लें और इन 11 बातों का भी रखें ध्यान

विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन को लगाई जाती है हल्दी, जानिए क्या है इस परंपरा का कारण

पैरों में क्यों नहीं पहने जाते सोने के आभूषण? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

पूजा के लिए तांबे के बर्तनों को क्यो मानते हैं शुभ, चांदी के बर्तनों का उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए?

परंपरा: यज्ञ और हवन में आहुति देते समय स्वाहा क्यों बोला जाता है?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम