MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Hanuman Jayanti 2024: हनुमानजी कहीं बनते डॉक्टर तो कहीं जज बनकर सुनाते फैसला, अजब-गजब हैं MP के ये मंदिर

Hanuman Jayanti 2024: हनुमानजी कहीं बनते डॉक्टर तो कहीं जज बनकर सुनाते फैसला, अजब-गजब हैं MP के ये मंदिर

Hanuman Jayanti 2024: हनुमानजी को कलयुग का जीवंत देवता कहा जाता है। देश में हनुमानजी के कईं प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन सभी से कोई न कोई मान्यता और परंपरा जुड़ी हुई है। मध्य प्रदेश में भी हनुमानजी के ऐसे ही अजब-गजब मंदिर हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Apr 23 2024, 09:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
मध्य प्रदेश के ये 5 हनुमान मंदिर हैं फेमस
Image Credit : adobe stock

मध्य प्रदेश के ये 5 हनुमान मंदिर हैं फेमस

Famous Hanuman Temple of Madhya Pradesh :आपने हनुमानजी के अनेक मंदिरों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं मध्य प्रदेश में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जहां हनुमानजी डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करते हैं तो कहीं जज बनकर फैसला भी सुनाते हैं। सुनने में ये बात अजीब लग सकती है लेकिन ये सच है। इन मंदिरों को दवाई वाले हनुमान और कोर्ट वाले मंदिरों के नाम से जाना जाता है। आज (23 अप्रैल, मंगलवार) हनुमान जयंती के मौके पर जानिए मध्य प्रदेश के ऐसे ही चुनिंदा मंदिरों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
डॉक्टर हनुमान मंदिर, भिंड
Image Credit : facebook

डॉक्टर हनुमान मंदिर, भिंड

मध्य प्रदेश के भिंड में दंदरौआ गांव में है डॉक्टर हनुमान मंदिर। इसे दंदरौआ धाम के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि ये मंदिर लगभग 492 साल पुराना है। इस मंदिर में हनुमानजी की नृत्य करती हुई प्रतिमा स्थापित है। यहां सबसे ज्यादा वे लोग आते हैं, जो किसी न किसी बीमारी से पीड़ित होते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने मात्र से ही बीमारियां दूर हो जाती हैं, इसलिए इसे डॉक्टर हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है।

36
कोर्ट हनुमान मंदिर, रीवा
Image Credit : facebook

कोर्ट हनुमान मंदिर, रीवा

मध्य प्रदेश के रीवा में हनुमानजी 3 प्रसिद्ध मंदिर हैं- जिन्हें जिला कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के नाम से जाना जाता है। यहां हनुमानजी को ही जज के रूप में पूजा जाता है। ये तीनों ही मंदिर लगभग 500 साल पुराने हैं। मान्यता है कि जो लोग किसी कानूनी मामलों में फंसे होते हैं या जिन पर कोई कोर्ट केस चल रहा होता है, वे यहां आकर अर्जी लगाते हैं तो जल्दी ही उनकी परेशानी दूर हो जाती है।

46
दवाई वाले हनुमान, सागर
Image Credit : facebook

दवाई वाले हनुमान, सागर

सागर जिले के बीना के कठाई गांव में है दवाई वाले हनुमानजी का मंदिर। ये मंदिर लगभग 150 साल पुराना है। यहां लोगों को हड्डी जोड़ने की दवाई दी जाती है। दूर-दूर से लोग यहां दवाई लेते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी मुलायम सिंह लोधी के अनुसार यहां दवाई देने की शुरूआत उनके दादा ने की थी। जिससे इस मंदिर का नाम दवाई वाले हनुमान पड़ गया।

56
परेड वाले हनुमान जी, सागर
Image Credit : facebook

परेड वाले हनुमान जी, सागर

सागर के कैंट एरिया में है परेड वाले हनुमानजी का मंदिर। यहां हनुमानजी की पूजा सैनिक के रूप में की जाती है। ये मंदिर लगभग 600 साल पुराना बताया जाता है। कहते हैं कि सेना का एक जवान हनुमान जी का परम भक्त था। वह बार-बार परेड छोड़कर यहां दर्शन करने आ जाता था। एक बार जब कर्नल हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण करने पहुंचे तो वह बहुत डर गया। लेकिन जांच में उस रजिस्टर में सैनिक के दस्तखत पाए गए। तभी से यह परेड हनुमान मंदिर के रूप में जाना जाने लगा।

66
तलवार वाले हनुमान, ग्वालियर
Image Credit : facebook

तलवार वाले हनुमान, ग्वालियर

आमतौर पर हनुमानजी के हाथ में गदा होती है, लेकिन ग्वालियर के जलालपुर रोड मुरैना हाईवे के पास बने हनुमान मंदिर में स्थापित प्रतिमा में उनके हाथों में तलवार दिखाई देती है, इसलिए इन्हें तलवार वाले हनुमान के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि हनुमानजी ने तलवार से ही अहिरावण का वध किया था, उसी स्वरूप में उनकी ये प्रतिमा यहां स्थापित की गई है। ये मंदिर लगभग 600 साल पुराना बताया जाता है।

ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान चालीसा और बजरंग बाण में क्या अंतर है?


Hanuman Jayanti 2024: घर से निकलने से पहले बोलें हनुमानजी के 12 नाम, कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved