Ajay Devgn की बेटी ने सहेली के साथ दिखाया ग्लैमरस लुक, एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा- बोलो जुबां केसरी

Published : Jan 09, 2022, 12:18 PM ISTUpdated : Jan 09, 2022, 12:20 PM IST
Ajay Devgn की बेटी ने सहेली के साथ दिखाया ग्लैमरस लुक, एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा- बोलो जुबां केसरी

सार

अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nysa Devgan) भले ही खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। लेकिन कई बार फैंस क्लब उनकी कोई न कोई तस्वीर शेयर कर ही देते हैं। हाल ही में एक फैन क्लब ने न्यास की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। 

मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nysa Devgan) भले ही खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। लेकिन कई बार फैंस क्लब उनकी कोई न कोई तस्वीर शेयर कर ही देते हैं। हाल ही में एक फैन क्लब ने न्यास की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में न्यास अपनी दोस्त के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में न्यासा डीप नेकलाइन ग्रीन क्रॉप टॉप में काफी स्टनिंग लग रही हैं।

न्यूड ग्लॉसी मेकअप और इंटेंस मस्कारा में न्यासा का ग्लैमरस लुक देखते ही बनता है। न्यासा का स्टाइल और लुक एक तरफ जहां उनके फैन को पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने अजय देवगन (Ajay Devgn) पर तंज कसते हुए कमेंट किया- बोलो जुबां केसरी। वहीं एक और शख्स ने लिखा- बच्ची तैयार हो गई। एक शख्स ने पूछा- क्या न्यासा बॉलीवुड में एंटर कर रही है। वहीं एक शख्स ने कहा- ये तो शाहरुख-सैफ की बेटी सुहाना-सारा और जाह्नवी कपूर से ज्यादा सुंदर है। किसी ने न्यासा को नेचरल ब्यूटी बताया तो कोई उन्हें मां काजोल की तरह बताते हुए कमेंट कर रहा है। 

मिस्ट्री ब्वॉय के साथ दिख चुकीं न्यासा : 
बता दें  28 दिसंबर की रात को न्यासा देवगन अपने एक दोस्त के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान वो जिस शख्स के साथ दिखीं, वो उसने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिसकी वजह से पहचान में नहीं आया। डिनर डेट के दौरान काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) मिडी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। न्यासा का वीडियो देख लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए थे। एक शख्स ने तो न्यासा के साथ दिख रहे मिस्ट्री ब्वॉय को गोविंदा का बेटा ही बता दिया था। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बंदी तो नोरा फतेही को फेल कर देगी। 

सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं न्यासा : 
बता दें कि न्यासा (Nyasa Devgan) पापा अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेहद करीब है। बता दें, न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्‍छी स्विमर भी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनें।

ये भी पढ़ें :
Bhool Bhulaiyaa 2 में फिर से अपना वही किरदार दोहराएंगी Vidya Balan, डायरेक्टर ने किया कन्फर्म

तो इस एक्टर के लिए अमेरिका में अपनी फिल्म Lal Singh Chaddha की स्पेशल स्क्रीनिंनग रखेंगे Aamir Khan

Sharad Malhotra Birthday: पहले इस एक्ट्रेस से लगाया दिल और फिर दिया धोखा, लग चुके है गंभीर आरोप भी

Farah Khan Birthday: कभी मजबूरी के चलते नाचती थी सेलेब्स के पीछे, इस शख्स संग कर बैठी थी ऐसी हरकत

Farhan Akhtar Birthday:फरहान को आखिर क्यों उनकी मां ने घर से निकालने की दी थी धमकी, जानें दिलचस्प कहानी

Nanda Anniversary: 50 पार करने के बाद की थी सगाई, लेकिन 1 खौफनाक हादसे के कारण नहीं बन पाई सुहागन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे