Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें कहां कितनी है कीमतें

दिवाली से पहले धनतेरस के दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, सोने-चांदी में तेजी के चलते कई लोग इन्हें नहीं खरीद पाते हैं। हालांकि, इस बार अगर आप धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2022 9:46 AM IST / Updated: Oct 21 2022, 03:19 PM IST

Dhanteras Gold Price: दिवाली से पहले धनतेरस के दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, सोने-चांदी में तेजी के चलते कई लोग इन्हें नहीं खरीद पाते हैं। हालांकि, इस बार अगर आप धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है। धनतेरस से पहले सोने की कीमत में गिरावट आई है और 999 प्योटिटी वाला 10 ग्राम सोना 50,000 रुपए से नीचे आ गया है। वहीं, चांदी की बात करें तो 999 प्योरिटी वाली चांदी 55 हजार रुपए प्रति किलो तक आ गई है। 

एमसीएक्स (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना धनतेरस से एक दिन पहले शुक्रवार सुबह 49,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। चांदी 0.93 फीसदी गिरावट के साथ 56,125 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत शुक्रवार को 4,635 रुपए पर आ गई। वहीं, 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 5,056 रुपए पर है, जो गुरुवार को 5,078 रुपए थी।

किस शहर में क्या हैं सोने के भाव : 
Bankbazaar.com के मुताबिक, 21 अक्टूबर को देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव कुछ इस तरह हैं। 

शहर22 कैरेट (प्रति 1 ग्राम)24 कैरेट (प्रति 1 ग्राम)
अहमदाबाद4741 रुपए4978 रुपए
प्रयागराज 4735 4972
बेंगलुरू47404977
भोपाल47134949
गुवाहाटी47705009
कोलकाता47705009
हैदराबाद46654898
इंदौर47134949
जयपुर47414978
लखनऊ47354972

अलग-अलग कैरेट में क्या है फर्क?
24 कैरट वाले सोने को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं। इसमें 99.9 प्रतिशत प्योरिटी होती है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। इसी तरह, 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है, जबकि 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 

धनतेरस का महत्व : 
सनातन धर्म में धनतेरस के दिन लोग धन के देवता कुबेर और भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरी की पूजा करते हैं। धनतेरस पर लोग सोना, चांदी, स्टील और पीतल के बर्तनों समेत अन्य चीजों की खरीदारी भी करते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। यह त्याहोर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। 

ये भी देखें : 

PHOTOS: मुकेश अंबानी ने खरीदी दुबई की सबसे महंगी हवेली, कीमत इतनी कि बन जाएं बाहुबली जैसी 5 फिल्में

इस बिजनेसमैन ने अपने स्टाफ को बांटी 10 कारें और 20 बाइक, दिवाली गिफ्ट पाकर खुशी से झूम उठे कर्मचारी

Share this article
click me!