
करियर डेस्क : सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2022) में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इसी साल दिसंबर या अगले साल जनवरी में यह एग्जाम आयोजित की जाएगी। ऐसे में छात्रों के पास तैयारी का समय कम है। 24 नवंबर, 2022 तक आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी और फिर सीबीएसई (CBSE) परीक्षा की तैयारी शुरू कर देगी। अगर आप पहली बार सीटेट देने जा रहे हैं तो यहां आपके लिए कुछ खास टिप्स, जिनकी मदद से पहली बार में ही इस एग्जाम को क्रैक कर सकते हैं।
CTET Exam 2022
सीटेट एग्जाम में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर पहली से 5वीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए होती है। जबकि दूसरा पेपर 6वीं से 8वीं क्लास के बच्चों को पढ़ाने के लिए कराई जाती है। कैंडिडेट्स दोनों में से किसी एक पेपर या दोनों पेपर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक दूसरी शिफ्ट आयोजित की जाती है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पहुंचना होता है।
CTET 2022 Exam Pattern
पहला पेपर
इस प्रश्न पत्र में पांच सेक्शन होते हैं। भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन और मैथ्य से सवाल पूछे जाते हैं। हर सेक्शन में 30-30 प्रश्न पूछे जाते हैं। हर प्रश्न एक नंबर का होता है।
दूसरा पेपर
इस पेपर में भी पांच सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते हैं। भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, सामाजिक अध्ययन, सामाजिक विज्ञान या मैथ्य और साइंस से सवाल पूछे जाते हैं। मैथ्य और सामाजिक विज्ञान खंड से 60-60 सवाल पूछे जाते हैं, जबकि बाकी के सब्जेक्ट्स से 30-30 प्रश्न आते हैं।
एग्जाम क्रैक करने के 10 टिप्स
इसे भी पढ़ें
अब PhD के लिए रिसर्च पेपर की अनिवार्यता खत्म, जानें UGC ने क्यों बदल दिया यह नियम
केंद्रीय विद्यालय में पाएं सरकारी नौकरी : 4000 से ज्यादा पदों के लिए आज ही करें अप्लाई, जानें योग्यता
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi