Manipur Chunav 2022 : दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, तीन बार के सीएम ओ इबोबी सिंह की किस्मत दांव पर

राज्य में 9 लाख 85 हजार 119 पुरुष और 10 लाख 49 हजार 639 महिला वोटर्स हैं। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 208 है। दिव्यांग मतदाता 14 हजार 565 है, जबकि 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स की संख्या 41 हजार 867 है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2022 2:34 AM IST / Updated: Mar 05 2022, 06:43 PM IST

इंफाल : मणिपुर (Manipur) में शुक्रवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक 67.7 फीसदी मतदाता वोट डाल चुके थ्थे।  जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर शनिवार को वोटिंग हुई। मतदान शाम चार बजे तक चला। इस चरण में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओकरम इबोबी सिंह (Okram Ibobi Singh), पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई (Gaikhangam Gangmei) समेत 92 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।  तीन बार (2002-2017) के मुख्यमंत्री और 74 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह थौबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा (BJP) के लीतानथम बसंत सिंह, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के इरोम चाओबा सिंह और शिवसेना (Shiv Sena) के कोंसम माइकल सिंह से है। 

मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 9 लाख 85 हजार 119 पुरुष और 10 लाख 49 हजार 639 महिला वोटर्स हैं। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 208 है। दिव्यांग मतदाता 14 हजार 565 है, जबकि 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स की संख्या 41 हजार 867 है। चुनाव आयोग के मुताबिक एक हजार 99 मतदान केंद्रों और 763 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील और महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़ें-मणिपुर चुनाव: PM मोदी बोले- कांग्रेस ने अलगाववाद बढ़ाया, BJP ने स्पोटर्स, स्किल और स्टार्टअप से पहचान दिलाई

28 फरवरी को पहले चरण का मतदान
मणिपुर में पहले चरण में 28 फरवरी को वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 60 सीटों में से 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 78.09 फीसदी मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव के नतीजे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ 10 मार्च को आएंगे।

इसे भी पढ़ें-Manipur Chunav 2022 : मणिपुर में पहले चरण का मतदान जारी, सीएम बीरेन सिंह समेत कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर

2017 में क्या थे परिणाम

मणिपुर में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 19 मार्च 2022 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में इससे पहले राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 2017 के चुनाव परिणाम की बात करें तो कांग्रेस 28 सीटों पर जीत के साथ मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और बहुमत से सिर्फ तीन सीट दूर थी। लेकिन उसे सत्ता हासिल नहीं हो सकी। बीजेपी ने 21 सीटें जीतने के बाद नेशनल पीपल्स पार्टी (4), नगा पीपल्स फ्रंट (4), लोजपा (1) और दो अन्य विधायकों के सहयोग से मणिपुर में सरकार बनाई थी। बीजेपी के एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) मुख्यमंत्री बने।

इसे भी पढ़ें-मणिपुर चुनाव: अमित शाह बोले- हमें 5 साल दो, कोई युवा हथियार नहीं पकड़ेगा, असम में करके दिखाया है

इसे भी पढ़ें-मणिपुर, मातृ शक्ति और मोदी, जब सड़क पर भीड़ देखी तो पीएम ने किया अभिवादन, महिला ने ली सेल्फी, देखें तस्वीरें


  

Read more Articles on
Share this article
click me!