मोहनलाल अपनी फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 21 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर मोहनलाल जॉर्जकुट्टी बनकर अपनी फैमिली को बचाते नजर आएंगे। जानिए फिल्म में मोहनलाल की बेटियों का रोल करने वाली एक्ट्रेसेस की असली उम्र…
'दृश्यम 3' में मोहनलाल पहले दो पार्ट को फॉलो करते हुए दो बेटियों के पिता के रोल में नज़र आएंगे। इनमें से बड़ी बेटी है अंजू जॉर्ज, जो कॉलेज जाती है और दूसरी बेटी का नाम है अनु जॉर्ज, जो स्कूल स्टूडेंट है। लेकिन इन रोल्स को निभाने वाली एक्ट्रेसेस असल जिंदगी में में काफी बड़ी है।
25
'दृश्यम 3' में कौन बनी अंजू जॉर्ज?
'दृश्यम 3' में जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) की बड़ी बेटी अंजू जॉर्ज का रोल अंसिबा हसन कर रही हैं, जिनकी असली उम्र 33 साल है। अंसिबा का जन्म 18 जून 1992 को केरल के कोझिकोड में हुआ था। 2008 से वे फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं। उनकी पहली मलयालम फिल्म 'दृश्यम' (2013) से भी 5 साल पहले 2008 में आई 'Innathe Chintha Vishayam' थी, जिसमें वे एक स्कूल गर्ल के रोल में दिखी थीं।
अंसिबा हसन ने 2024 में 'बिग बॉस मलयालम' के 6ठे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और वे 77 दिन तक मोहनलाल द्वारा होस्ट किए गए इस शो में रहने के बाद इविक्ट हो गई थीं। जबकि पूरा सीजन 98 दिन चला था और जिंटो इसके विजेता बने थे।
45
'दृश्यम 3' में मोहनलाल की बेटी अनु के रोल में कौन?
मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम' में जॉर्जकुट्टी की बेटी अन्नू जॉर्ज के रोल में एक्ट्रेस ईस्थर अनिल दिखाई देंगी। फिल्म में वे स्कूल गोइंग गर्ल बनी हैं, जबकि असल लाइफ में वे 24 साल की हैं। ईस्थर सिर्फ मलयालम ही नहीं, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
ईस्थर अनिल का जन्म 27 अगस्त 2001 को वायनाड, केरल में हुआ था। वे उस वक्त सिर्फ 9 साल की थीं, जब 2010 में उन्होंने मलयालम फिल्म Nallavan से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था और 2013 में 12 साल की उम्र में वे 'दृश्यम' से जुड़ी थीं। उन्होंने 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के तेलुगु रीमेक 'दृश्यम' (पार्ट 1 और 2) और तमिल रीमेक 'पापनासम' में भी देखा जा चुका है। 2018 में उन्होंने टीवी पर सिंगिंग रियलिटी शो 'टॉप सिंगर' होस्ट किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।