Leo Twitter Review: एक्शन-थ्रिलर-एंटरटेनर, लियो देख लोग बोले- थलापति विजय की मास्टरपीस

Published : Oct 19, 2023, 09:37 AM ISTUpdated : Oct 19, 2023, 09:40 AM IST
film leo twitter review

सार

Leo Twitter Review. साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म लियो गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हजारों की संख्या में लोगों ने फिल्म लियो का पहला शो और मूवी को लेकर अपने रिएक्शन सोशल मीडिया शेयर किए। ज्यादातर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर कहा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की मोस्ट अवेटेड मूवी लियो (Leo) गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे था, जिसे हजारों की संख्या में लोग देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं। ज्यादातर ने फिल्म लियो को मास एंटरटेनर, एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म बताया। कईयों का कहना है कि कमाई के मामले में लियो शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान तक को मात देगी। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि लियो पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ का बिजनेस कर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

 

 

 

 

थलापति विजय की LEO को लेकर आए ऐसे रिएक्शन

थलापति विजय की फिल्म लियो को देखने के बाद फैन्स दीवाने हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि लियो में विजय के धमाकेदार एक्शन सीन्स ने दिल जीत लिया है। एक ने लिखा- मैं उत्तर भारत से हूं लेकिन लियो देखने के बाद मैं कह सकता हूं, विजय पूरी दुनिया के हीरो है। हम आपसे प्यार करते हैं विजय थलापति सर। फिल्म लियो को 5 में से 5 स्टार। एक अन्य लिखा- LeoReview (हिंदी): 5/5। Leo का देर रात का शो देखा। मैं कह सकता हूं कि यह थलापति विजय की बेहतरीन फिल्म है। कोी भी इसमें एक भी सीन मिस करने की हिम्मत न करें, सभी सीन्स धमाकेदार और कमाल के हैं। एक ने लिखा- लियो एक ऐसी फिल्म है, जो थलापति विजय को अपने करियर में और आगे ले जाएगी। इसमें एक भी सीन मिस करने लायक नहीं है। एक ने लिखा- अगर आप एक्शन फिल्मों के फैन हैं तो लियो आपको सीट से बांधे रखेगी। लोकेश और विजय की लियो एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन का मिश्रण है।

 

 

 

 

कुछ लोगों को पसंद नहीं आई LEO

थलापति विजय की फिल्म लियो को देखने के बाद कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हें फिल्म पसंद नहीं आई। एक ने लिखा- शेर बनने की कोशिश की, लेकिन अंत में बिल्ली बन गया। क्लाइमैक्स निराशाजनक है। लोकेश कनगराज की लियो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। एक अन्य ने लिखा- फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे जुड़ाव बने, बोर करती है फिल्म। एक ने अन्य फिल्मों से तुलना करते हुए लिखा- यह फिल्म विक्रम या कैथी के आसपास भी नहीं है, यह लोकेश के करियर की सबसे कमजोर फिल्म है।

 

 

 

 

 

 

 

 

लियो ने एडवांस बुकिंग में कमाए 100 करोड़

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो थलापति विजय की फिल्म लियो ने एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ की कमाई रिलीज से पहले ही कर ली थी। कहा जा रहा है कि लियो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाएगी और शानदार ओपनिंग करेंगी। बता दें कि विजय की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बीस्ट है, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने लियो को 300 करोड़ के बजट में बनाया है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन सरजा, तृषा कृष्णन, गौतम वासुदेव मेनन भी हैं।

 

 

ये भी पढ़ें..

BOX OFFICE पर बर्बाद होते सनी देओल अगर रिजेक्ट नहीं करते ये 8 फिल्में

43 साल के साउथ सुपरस्टार प्रभास कर रहे शादी, जानें कौन है दुल्हनिया?

कौन है अमिताभ बच्चन का ये दामाद, जो 19 साल में नहीं दे पाया 1 भी HIT

PREV

Recommended Stories

Akhanda 2 Day 1: NBK की अखंड 2 ने पहले दिन मारा तगड़ा हाथ, BO हिला कमाए इतने
Rajinikanth ने 5 फिल्मों को किया था रिजेक्ट, जानें कौन सी हैं वो