दीपिका पादुकोण की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, फ्रिज में भूलकर भी ना रखें ये 4 सब्जी, जहर बन पहुंचाती है नुकसान

Published : Dec 29, 2022, 11:42 AM IST
दीपिका पादुकोण की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, फ्रिज में भूलकर भी ना रखें ये 4 सब्जी, जहर बन पहुंचाती है नुकसान

सार

सब्जी, खाना ना खराब हो इसके लिए हम इसे फ्रिज में रखते हैं। लेकिन कुछ चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि कुछ चीजें इसमें रखने से ही खराब होती है। जिसके सेवन से शरीर को भारी नुकसान पहुंचता है।

फूड डेस्क. बाजार से जैसे ही हम सब्जियां लेकर आते हैं उसे सप्ताह फ्रिज में रख देते हैं। ताकि ये लंबे वक्त तक ताजी बनी रहे। लेकिन कई सब्जियां जो फ्रिज में रखने से खराब होजाते हैं। शरीर में टॉक्सिन पैदा करती है। दीपिका पादुकोण समेत कई सेलेब्स की न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 फूड आइटम को फ्रिज में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। आइए बताते हैं हम आपको इसके बारे में ताकि अगली बार आप इसतरह की गलती ना करें।

प्याज

बहुत से लोग प्याज को फ्रिज में रखते हैं। जबकि ये बाहर भी काफी दिनों तक सुरक्षित रह सकताहै। फ्रिज में प्याज रखने से इसमें मॉइश्चर चला जाता है। इससे इसमें फफूंद लगने का खतरा बन जाता है। इतना ही इसे बाहर भी बैग के अंदर या आलू के बगल में नहीं रखना चाहिए।

टमाटर
लहसुन को भी फ्रिज में भूलकर नहीं रखना चाहिए। यह अंदर से रबड़ की तरह बन जाते हैं। इसलिए इसे  भी फ्रिज से बाहर सूखी जगह पर रखना चाहिए।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च को फ्रिज में ही लोग रखते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कम तापमान की वजह से शिमला मिर्च का छिलका मुलायम हो जाता है और कुरकुरापन चला जाता है। इतना ही नहीं इसका स्वाद भी खराब हो जाता है। फ्रिज में शिमला मिर्च गल भी जाता है।

टमाटर

घर में अगर फ्रिज हो तो शायद ही कोई ऐसा होगा जो टमाटर को इसमें नहीं रखता हो। लेकिन सेलेब्स न्यूट्रिशनिस्ट की मानें तो टमाटर को भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। इससे ना सिर्फ इसका स्वाद और फ्लेवर खत्म हो जाता है। बल्कि रस भी सूख जाता है। फ्रिज टमाटर के पोषण  तत्व को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इसे रूम टेम्परेचर पर रखना चाहिए।

इन चीजों को भी फ्रिज में रखने से बचे

इसके अलावा आलू, खीरा,शहद, जैसी चीजों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। कटे हुए फल और सब्जियों को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। इसके साथ ही बनी हुई सब्जियों को ज्यादा देर तक फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। 

और पढ़ें:

NEW YEAR 2023: इन 5 लजीज डिश के साथ सजाएं डिनर टेबल, स्वाद से भर जाएगा नए साल का जश्न

दिल्ली पुलिस के डीसीपी का कमाल, 8 महीने में किया 46kg वेट लॉस, यहां देखें डाइट और एक्सरसाइज प्लान

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका