लोहे या नॉनस्टिक का तवा छोड़ आज से ही इसपर बनाना शुरु कर दें रोटी, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Published : Nov 21, 2022, 12:03 PM IST
लोहे या नॉनस्टिक का तवा छोड़ आज से ही इसपर बनाना शुरु कर दें रोटी, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

सार

रोटी बनाने के लिए कुछ लोग लोहे के तवे का इस्तेमाल करते हैं, तो कोई नॉन स्टिक तवे में रोटियां बनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अन्य तवों की तुलना में मिट्टी के तवे पर रोटी बनाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

फूड डेस्क : रोटी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है। कोई भी मील बिना रोटी के पूरी नहीं होती है। रोटी बनाने के लिए लोग अलग-अलग तवे का प्रयोग करते हैं। जिसमें से कोई तवा लोहे का बना होता है, कोई एलुमिनियम का बना होता है तो कोई तवा नॉनस्टिक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की सही तवे पर रोटी बनाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं और गैस, अपच और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आपको कैसे तवे पर रोटी बनानी चाहिए और इसके फायदे क्या है...

मिट्टी के तवे पर रोटी बनाने के फायदे 
मिट्टी के तवे पर बनी हुई रोटी अन्य तवों पर बनी हुई रोटी की तुलना में ज्यादा स्वादिष्ट होती है, क्योंकि इसमें एकदम भीनी सी खुशबू आती है और ये स्वाद को दोगुना कर देती है। इतना ही नहीं इसमें रोटी धीरे-धीरे पकती है और इससे उसके पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से गैस,एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या नहीं होती है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है।

इन बर्तनों में ना बनाएं खाना 
एलुमिनियम के तवे पर रोटी सेंकने से 87% तक पोषक तत्वों की कमी इसमें आ जाती है। इसके अलावा पीतल के बर्तनों में खाना बनाने से 7% पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, तो वही कांसे के बर्तन में खाना खाने या बनाने से 3% पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। केवल मिट्टी के बर्तन ही ऐसे होते हैं जिसमें खाना बनाने से 100% पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।

इस तरह करें मिट्टी के तवे का इस्तेमाल 
- साधारण तत्वों की तुलना में मिट्टी के तवों का इस्तेमाल करना थोड़ा कठिन जरूर हो सकता है। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। 

- मिट्टी के तवे पर रोटी बनाने के लिए हमेशा इसे कम या मीडियम फ्लेम पर ही गर्म करना चाहिए। ज्यादा गर्म करने से मिट्टी का तवा चटक कर सकता है। इसे गर्म होने में साधारण तवे की तुलना में ज्यादा समय लगता है। 

- मिट्टी के तवे पर रोटी बनाने के दौरान आप कम आंच पर ही रोटी सेंके, क्योंकि आटा मिट्टी के पोषक तत्व को अवशोषित करके इसे और ज्यादा पौष्टिक बना देता है।

इस तरह से साफ करें मिट्टी के तवे
मिट्टी के तवे को साधारण बर्तनों की तरह साबुन या सर्फ से साफ नहीं किया जाता है। इसे पानी के संपर्क में भी नहीं लाना चाहिए। आप रोटी बनाने के बाद मिट्टी के तवे को साफ कपड़े से पोंछ दें। इसमें साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करें, क्योंकि मिट्टी का तवा साबुन अवशोषित कर लेता और जब आप इसमें खाना बनाएंगे तो साबुन के हार्मफुल केमिकल रोटी में जा सकते हैं।

और पढ़ें: इस बार सर्दियों में सरसों का छोड़ बनाएं चने का स्वादिष्ट साग, इसमें लगाएं स्वाद का तड़का

Winter Recipes: दूध शक्कर की चाय छोड़ इस बार सर्दियों में पीएं ये 5 हर्बल टी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सस्ते भी और मजबूत भी ! ₹300 से कम में आने वाले स्टील रैक से बढ़ाएं किचन की शान
सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट-स्टाइल Cheesy Cabbage Bake, हर कोई पूछेगा रेसिपी