Food: मुंह में पानी लाने वाले इंडिया के टॉप फेमस स्ट्रीट फूड

स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आने लगता है। वो इसलिए क्योंकि स्ट्रीट फूड इतना यमी जो होता है। स्ट्रीट फूड जितना खाने में लजीज होता है, उतना ही लोगों को पसंद आता है। तो चलिए जानते हैं उन टेस्टी स्ट्रीट फूड के बारे में जिसके बारे में सुनकर ही आपके मुंह में पानी आ गया।

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2021 7:45 AM IST

नई दिल्ली। लखनऊ के टुंडे कबाब, दिल्ली की चाट और मुंबई का वड़ा पाव जिसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है तो खाने में कितना मजा आता होगा। इसी मजे को दोगुना करने के लिए आज हम आपको बताएंगे कि, कौन हैं वो स्ट्रीट फूड (Street Food) जिसको सबसे ज्यादा लोग खाना पसंद करते हैं। जिसके बाद आप  भी अपने आपको इनको खाने से नहीं रोक पाएंगे। 

गोल गप्पे

गोल गप्पे इसका नाम लेते ही मुंह में पानी अपने आप आ जाता है। कुछ लोग इसे पानी पूरी, पानी के बताशे, पुचका आदि बोले जाते हैं। नाम भले ही अलग-अलग हो लेकिन खाने का मजा एक ही होता है। खासकर लड़कियों के लिए उनकी शॉपिंग तो इसके बिना पूरी ही नहीं होती। अगर आप मार्किट में गए हैं और गोल गप्पे ना खाकर आए तो शॉपिंग अधूरी रह जाती है। ज्यादातर लोग इसके स्वाद और मसालेदार पानी के लिए पसंद करते हैं। 

चाउमिन

चाउमिन एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे बच्चे बुढ़े हर कोई खाना पसंद करता है। क्योंकि ये स्वादिष्ट ही इतनी होती है। साथ ही ये आपको हर जगह काफी आसानी से मिल जाती है। इसमें ढेर सारी सब्जियां, फिर बहुत सारे मसाले इसका स्वाद ही बड़ा देते हैं, और जब ये बनकर आती है तो कोई भी अपने को नहीं रोक पाता । कुछ लोग इसको मिर्च सिरके के साथ खाते हैं, तो कुछ लोग इसे सॉस के साथ खाना पसंद करते हैं। ये आपके बजट में भी आसानी से आ जाती है।

मोमोज

मोमोज नाम सुनते ही मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। ये एक चाइनीज डिश है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। सबसे ज्यादा पसंद इसे स्कूल के बच्चे और कॉलेज के यंग्स्टर्स करते हैं। ये आपको जमीनी इलाके में और पहाड़ी इलाके में आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहे तो पनीर मोमोज खा सकते हैं, वेज, नॉन वेज, फ्राई मोमोज कोई भी जो आपको पसंद हो वो खा सकते हो। इसके साथ आपको मिलने वाली चटनी काफी तीखी होती है जिसे खाना लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए आजकल का यूथ इसे खाना काफी पसंद करता है।

कबाब

नवाबो का शहर लखनऊ जहां के कबाब काफी फेमस हैं। लोग सबसे ज्यादा लखनऊ के कबाब खाना काफी पसंद करते हैं। क्योंकि ढेर सारे मसालो के साथ उसे बनाया जाता है। कुछ लोग नॉनवेज कबाब खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को वेज खाना काफी पसंद होता है। उनके लिए दाल और अन्य तरीके से कबाब तैयार किए जाते हैं। ये चाहे तो आप अपने घर में भी बना सकते हैं। साथ ही आपको ये कबाब अब हर जगह खाने के लिए मिल जाते हैं। 

जलेबी

जलेबी की मिठास हर किसी को काफी अच्छी लगती है। इसको लोग अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। जैसे कुछ लोग इसे दही के साथ खाना पसंद करते हैं, कुछ लोग रबड़ी के साथ, और इसे आगरा के लोग सब्जी के साथ खाना पसंद करते हैं। इसे देसी घी में बनाया जाता है। जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। ज्यादातर जगह पर आपको ये सुबह और कुछ जगह पर आपको ये शाम को खाने मिलती है। 

तो ये थे हमारे देश के कुछ लजीज स्ट्रीट फूड जो आपके मुंह में पानी ला देगे और उसके बाद आप इसे खाने के लिए बेसब्र हो जाएगे।

 

ये भी पढ़ें-

 Kitchen Tips: रात की बची रोटियों से इस तरह बनाएं हेल्दी और टेस्टी लड्डू, बस 15 मिनट में हो जाएंगे तैयार

Kitchen Garden: बाजार के महंगे टमाटर छोड़ें, आज ही घर में इस तरह से प्लास्टिक की बोतल में उगाएं Organic Tomato

Share this article
click me!