गुरमीत राम रहीम से लेकर रजनीकांत तक के साथ काम कर चुकी है यह 'स्त्री', गंदी बात करने के लिए है मशहूर

एंटरटेनमेंट डेस्क. अपने बोल्ड किरदार और हॉट फोटोशूट को लेकर चर्चा में बनी रहने वालीं एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी (Flora Saini) आज यानी 29 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो आज के दर्शक फ्लोरा को एडल्ट वेब सीरीज 'गंदी बात' और 'XXX' के लिए पहचानते हैं पर आपको बता दें कि फ्लोरा का असली नाम आशा सैनी है और वे बीते 23 साल से एक्टिंग फील्ड में एक्टिव हैं। इतना ही नहीं वे साउथ की करीबन 50 फिल्मों में रजनीकांत, बालाकृष्ण, किच्चा सुदीप, विजयकांत, कार्तिक और जगपति बाबू जैसे सुपरहिट एक्टर्स के साथ काम भी कर चुकी हैं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो फ्लोरा वरुण धवन की 'भेड़िया' में फिर से स्त्री के किरदार में दिखेंगी। फ्लोरा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..

Akash Khare | Published : Sep 29, 2022 4:29 AM IST / Updated: Sep 29 2022, 10:00 AM IST

19
गुरमीत राम रहीम से लेकर रजनीकांत तक के साथ काम कर चुकी है यह 'स्त्री', गंदी बात करने के लिए है मशहूर

फ्लोरा ने भले ही अपनी बर्थ डीटेल्स फैंस के साथ शेयर नहीं की हों पर गूगल पर उनका बर्थडे 29 सितंबर को ही बताया जाता है। फ्लोरा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर हैं। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली पढ़ाई उधमपुर, जम्मू और कश्मीर में की थी।

29

कुछ सालों बाद फ्लोरा का पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। वहां उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रखी। इसके कुछ और सालों बाद पूरा परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया, जहां फ्लोरा ने मॉडलिंग करियर में किस्मत आजमाना शुरू की। उन्होंने मिस कोलकाता ब्यूटी पीजेंट में भी भाग लिया था।

39

कई बार रिजेक्शन का सामना करने के बाद फ्लोरा ने 1999 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमा कोसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी इसी फिल्म के प्रोड्यूसर ने उनका नाम आशा सैनी रख दिया। कुछ सालों बाद फ्लोरा ने एक  एस्ट्रोलॉजर के कहने पर बदलकर नया स्क्रीन नेम मयूरी अपना लिया। अब वे फ्लोरा सैनी के नाम से पहचानी जाती हैं।

49

1999 में डेब्यू करने के बाद फ्लोरा ने साउथ में ही करीबन आधा दर्जन फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए। इसके बाद 2002 में रिलीज हुई नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर 'नरसिम्हा नायडू' से वे पहली बार पहचानी गईं। तब से लेकर अब तक वे कई कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों समेत लेटेस्ट वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

59

फ्लोरा की पहली हिंदी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' थी। इसके बाद 2004 में आई 'लव इन नेपाल' में फ्लोरा, सिंगर सोनू निगम के अपोजिट बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। वहीं 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'एमएसजी द मैसेंजर' में उन्होंने गुरमीत राम रहीम के साथ भी काम किया था। इसके अलावा राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' में फ्लोरा ने स्त्री का किरदार निभाया था। हालांकि, वे चर्चा में एकता कपूर की वेब सीरीज 'गंदी बात' से आईं।

69

मार्च 2008 में फ्लोरा को चेन्नई में जाली वीजा दस्तावेज रखने के जुर्म में गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बैन भी कर दिया गया था। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था और कुछ हफ्तों बाद यह बैन हटा दिया गया था।

79

31 दिसंबर 2010 के दिन फ्लोरा की एक साथ तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें एक तेलुगु और दो कन्नड़ फिल्में थीं। किसी एक्ट्रेस की 1 दिन में रिलीज होने वाली सबसे ज्यादा फिल्म के तौर पर भी उनका लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

89

साल 2007 में फ्लोरा ने डायरेक्टर गौरांग दोषी के खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। फ्लोर के मुताबिक गौरांग उनसे अपने शादीशुदा होने की बात छुपाकर रिलेशशिप में आए और उन पर लिव इन में रहने का प्रेशर भी बनाया। वे आए दिन फ्लोरा से मारपीट करते थे और इतना ही नहीं उन्होंने 2007 में वैलेंटाइन डे की रात एक्ट्रेस का जबड़ा तक तोड़ दिया। इस घटना के बाद फ्लोरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

99

फ्लोरा अक्सर बॉडी पॉजिटिविटी पर खुलकर बात करती हैं। वे बता चुकी हैं कि वे खुद कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। अब वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करके अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती हैं।

खबरें ये भी...

उर्फी जावेद ने इस अंदाज में ढका अपना बदन कि देखकर शर्मा जाएंगे आप, वायरल हुआ वीडियो

पूनम पांडे से हुई शाहरुख की बेटी सुहाना की तुलना, एयरपोर्ट लुक देखकर चौंक जाएंगे आप

एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, फौजी की पत्नियों को लेकर दिखाए थे 'शर्मनाक सीन'

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos