Published : Oct 05, 2022, 03:11 PM ISTUpdated : Oct 05, 2022, 05:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. Alia Bhatt Baby Shower Images: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। बुधवार को मुंबई स्थित उनके बंगले वास्तु पर उनके बेबी शावर (गोद भराई) फंक्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आलिया और उनके पति रणबीर के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त पहुंचे। इवेंट में नीतू सिंह (Neetu Singh), रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor), समारा साहनी (Samara Sahni), महेश भट्ट (Mahesh bhatt), करिश्मा कपूर (Karisma kapoor), अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji), पूजा भट्ट (Pooja bhatt), बबीता कपूर (Babita Kapoor) और शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) समेमत कई सेलेब्स पहुंचे। देखें तस्वीरें...
कार्यक्रम से आलिया भट्ट की यह तस्वीर वायरल है जिसे उनकी दोस्त और जानी-मानी मॉडल अनुष्का रंजन ने शेयर किया है। तस्वीर में आलिया अपनी फ्रेंड्स के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने येलो सलवार-सूट पहना हुआ है।
210
वहीं इस इवेंट से कुछ और तस्वीरें भी वायरल हैं जिन्हें रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने शेयर किया है। एक तस्वीर में रणबीर उनकी गोद में बैठे नजर आ रहे हैं।
310
इस मौके पर आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ब्लैक आउटफिट्स में पहुंचे। वे अपनी कार से उतरते हुए स्पॉट हुए।
410
वहीं आलिया की ननद और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर फुल टशन में नजर आईं। उन्होंने फ्लोरल प्रिटेंड सूट के साथ मैचिंग ज्वैलरी पेयर की। ब्लैक गॉगल्स में उनका टशन देखते बनता है।
510
वहीं आलिया की सास यानी रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह अपनी नातिन समारा साहनी के साथ नजर आईं। बता दें कि समारा नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी और रणबीर कपूर की भांजी हैं।
610
वहीं नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी बाद में अलग कार से यहां पहुंचीं। वे अपने फोन पर बिजी दिखाई दीं।
710
इस फंक्शन में आलिया भट्ट के परिवार से आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट भी शामिल हुईं। इवेंट के लिए उन्होंने लाइट कलर के आउटफिट्स चूज किए।
810
रणबीर और आलिया के घर में कोई इवेंट हो और उनके बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी न नजर आएं। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। डायरेक्टर अयान भी यहां पहुंचे।
910
करिश्मा कपूर के बाद उनकी मां बबीता कपूर भी आलिया भट्ट की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल हुईं। वे पेटल्स प्रिंटेड ब्लू सूट में नजर आईं।
1010
इवेंट में आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी दिखीं। उन्होंने घर के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स को देखते ही अपना मुंह फेर लिया।