ओशो आश्रम में विनोद खन्ना को बुलाते थे सेक्सी संन्यासी, संत रजनीश का टॉयलेट भी साफ करते थे सुपर स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, Osho ashram to call Vinod Khanna in the a sexy sannyasin clean Sant Rajneesh toilet too : बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना का आज यानि 6 अक्टूबर को जन्मदिन है। वे भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी सुपरहिट फिल्में आज भी दर्शकों को रोमांचित कर देती हैं। इस सुपरस्टार ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखें,  वे एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनके  काम ने उन्हें प्रशंसा दिलाई, और वे अपने  अच्छे लुक के साथ हिंदी इंडस्ट्री के कामयाब स्टार बन गए। जब वे अपने करियर के टॉप पर थे, उसी दौरान विनोद खन्ना ने अपना स्टारडम छोड़कर संन्यासी जीवन को चुन लिया । इसके बाद तो उन्हें सेक्सी संन्यासी बुलाया जाता था...

Rupesh Sahu | / Updated: Oct 06 2022, 08:00 AM IST

17
ओशो आश्रम में विनोद खन्ना को बुलाते थे सेक्सी संन्यासी, संत रजनीश का टॉयलेट भी साफ करते थे सुपर स्टार

विनोद खन्ना ने बॉलीवुड को छोड़ दिया और आध्यात्मिक गुरु ओशो रजनीश के अनुयायी बन गए। उन्होंने पुणे के ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिज़ॉर्ट (ओशो आश्रम) का दौरा किया, साल 1982 में, वे अपने गुरु के साथ रहने के लिए अमेरिका के ओरेगन में रजनीशपुरम चले गए।

27

दिसंबर, 1975 में विनोद खन्ना ने जब फिल्मों को छोड़कर संन्यासी बनने का फैसला लिया तो बॉलीवुड में कोहराम मच गया था। कई फिल्में निर्माता जो उनके साथ काम कर रहे थे, सकते में आ गए थे। उस दौरान उन्हें 'सेक्सी संन्यासी' तक कहा जाने लगा था। 

37

एक इंटरव्यु में विनोद खन्ना ने बताया था कि  "ओशो के शब्दों ने उन्हें एक शाश्वत सत्य : मृत्यु" से परिचित कराया था। ओशो ने उन्हें स्वामी विनोद भारती नाम दिया था।

47

विनोद खन्ना ने बताया कि वे रजनीशपुरम ( Rajneeshpuram) में एक माली का काम करते थे।  बगीचे के रख-रखाव, पौधों की देखभाल की, जिसमें पानी देना, छंटाई करना, ट्रिमिंग करना, रोपण शामिल थे। इस दौरान वे टॉयलेट तक साफ किया करते थे।

57

सालों तक ब्लैडर कैंसर से जूझने के बाद 27 अप्रैल, 2017 को विनोद खन्ना ने इस दुनिया को भी अलविदा कह दिया। इससे पहले कई सालों तक उनका इलाज चलत रहा। 

67

 जर्मनी में उनकी सर्जरी भी हुई, फिर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी इच्छा थी कि वे पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपने पुश्तैनी घर एक बार जरुर होकरआएं,  लेकिन उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

77
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos