अनिल अंबानी को लेकर सामने आई एक बुरी खबर, रिलायंस मुख्यालय पर इस बैंक ने किया कब्जा

बिजनेस डेस्क। कभी दुनिया के टॉप 10 अमीरों में छठे स्थान पर रहे अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस ग्रुप के मुख्यालय पर प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने अपना अधिकार जमा लिया है। यस बैंक ने यह कार्रवाई 2,892 करोड़ रुपए का कर्ज वापस नहीं करने पर की है। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय से पूछताछ के दौरान अनिल अंबानी ने कहा था कि यस बैंक से उन्होंने जो कर्ज लिया है, वह पूरी तरह सुरक्षित है और वे अपनी परिसंपत्तियां बेच कर भी यह कर्ज चुकाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं कर पाने पर यस बैंक ने रिलायंस के मुख्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसके अलावा, बैंक ने अनिल अंबानी के दक्षिण मुंबई में स्थित नागिन महल के दो फ्लोर भी अपने नियंत्रण में ले लिए हैं। यस बैंक ने कहा है कि ऐसा रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को दिए गए 2,892 करोड़ रुपए के लोन की रिकवरी के लिए किया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2020 6:12 AM IST / Updated: Jul 30 2020, 12:11 PM IST

17
अनिल अंबानी को लेकर सामने आई एक बुरी खबर, रिलायंस मुख्यालय पर इस बैंक ने किया कब्जा

यस बैंक 12 हजार करोड़ रुपए का बकाया
अनिल अंबानी की कई कंपनियां पूरी तरह से कर्ज में डूबी हुई हैं। अनिल अंबानी के ग्रुप पर यस बैंक का कुल 12 हजार करोड़ रुपए बकाया है। बता दें कि यस बैंक पर कर्ज बांटने में कई तरह की अनियमितताएं बरती गई हैं। यस बैंक भी दिवालिया होने की हालत में पहुंच गया थाा, लेकिन सरकार ने बेलआउट पैकेज के तहत इसकी मदद की है।

27

क्या कहा था अनिल अंबानी ने
यस बैंक से जुड़े अनियमितता के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल मार्च में पूछताछ की थी। अनिल अंबानी ने कहा था कि वे बैंक का पूरा कर्ज चुकाएंगे, भले ही उन्हें अपनी परिसंपत्तियां क्यों न बेचनी पड़ें। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका यस बैंक के पूर्व डायरेक्टर राणा कपूर, उनकी पत्नी और बेटी से कभी कोई ताल्लुक नहीं रहा है। 
 

37

सांताक्रूज में स्थित है मुख्यालय
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप का मुख्यालय मुंबई के पॉश सांताक्रुज इलाके में स्थित है। यह इमारत 21,000 वर्ग फुट से ज्यादा बड़े क्षेत्र में बनी है। यहां पहले बॉम्बे सबअर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई लिमिटेड (BSES) का मुख्यालय था, जिसका अधिग्रहण रिलायंस ने दो दशक पहले किया था। यह इमारत वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित है। BSES को अधिग्रहण के बाद इसे रिलायंस एनर्जी नाम दिया गया। अभी इसका मालिकाना हक रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के पास है।   
 

47

रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियों के हैं ऑफिस
रिलायंस ग्रुप ने 2018 में सांताक्रुज की इमारत में अपना ऑफिस बनाया। यहां रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस, रिलायंस जनरल इन्श्योरेंस और ग्रुप की दूसरी कंपनियों के ऑफिस हैं। लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से इन कंपनियों के ज्यादातर कर्मचारी फिलहाल वर्क फ्रॉम होम ऑप्शन के तहत काम कर रहे हैं।

57

कर्ज में सिर से पांव तक डूबे हैं अनिल अंबानी
अनिल अंबानी सिर से लेकर पांव तक कर्ज में डूबे हैं। उन पर चीन के दो बैंकों के 5500 करोड़ रुपए बकाया हैं। इस मामले में उन्हें ब्रिटेन की अदालत ने लोन चुकाने का आदेश दिया था। अनिल अंबानी अपनी नेटवर्थ जीरो बता चुके हैं। 

67

एसबीआई का है 1200 करोड़ का कर्ज
अनिल अंबानी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का भी 1200 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। इस कर्ज की वसूली के लिए एसबीआई ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण में आवेदन किया है। इस मामले में अनिल अंबानी कर्ज नहीं चुकाने पर बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

77

जेल जाने की आ गई थी नौबत
स्वीडन की कंपनी एरिक्सन से जुड़े कर्ज के एक मामले में अनिल अंबानी के सामने जेल जाने तक की नौबत आ गई थी। तब उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी ने 550 करोड़ की मदद देकर उन्हें जेल जाने से बचाया था। बहरहाल, आज अनिल अंबानी अपनी कारोबारी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos