कबीर बेदी ने सबसे पहले मॉडल से ओडिशी डांसर बनीं प्रोतिमा बेदी से शादी की थी। कबीर और प्रोतिमा के दो बच्चे हुए। बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ बेदी। दरअसल उनकी सगाई अंबा सान्याल नाम की लड़की से हो चुकी थी, लेकिन इसी दौरान वो मॉडल प्रोतिमा के साथ लिव-इन में रह रहे थे। प्रोतिमा प्रेग्नेंट हो गईं और कबीर बेदी ने अंबा सान्याल से सगाई तोड़कर प्रोतिमा से शादी कर ली थी।