फूड डेस्क: हिंदुओं की सबसे बड़ी नवरात्रि यानि की चैत नवरात्र 2022 (Chaitra Navaratri 2022) का शुभारंभ 2 अप्रैल से हो गया है जो कि 10 अप्रैल तक चलेगा। नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को प्रसन्न करने के लिए कई भक्त 9 दिनों का व्रत करते हैं और जप-तप, पूजा-पाठ से माता रानी को खुश करने की कोशिश करते है, ताकि उनका आशीर्वाद उनपर हमेशा बना रहे। वैसे तो मां हर समय अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती है जो व्रत के दौरान खाने से मां रुष्ट हो जाती हैं। सिर्फ शराब और नॉनवेज ही नहीं व्रत में ऐसी 6 चीजें (fasting rules) होती है, जो किसी भी व्रतधारी को नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इससे उपवास का फल नहीं मिलता है...
नवरात्रि के दौरान नामक का सेवन नहीं किया जाता है। नवरात्रि के दौरान सेंधा नमक का प्रयोग करें। मसालों में आप राई, धनिया, हल्दी, हींग, अजवाइन और गरम मसाले जैसे मसालों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। मसालों में आप जीरा या जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हरी इलायची, लौंग, सूखे अनार के दाने, कोकम, इमली, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर का प्रयोग कर सकते हैं।
26
रेगुलर खाने में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला तेल रिफाइंड या सरसों का तेल है। लेकिन नवरात्रि के दौरान इस तेल को नहीं खाना चाहिए। इसकी जगह आप खाना बनाने के लिए घी या मूंगफली का तेल का उपयोग कर सकते हैं।
36
नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान किसी भी फलियां और दालों (तुअर, चना, मूंग, छोले, राजमा, बींस) की अनुमति नहीं होती है।
नवरात्रि के दौरान सभी फास्ट फूड (फ्रेंच फ्राइस), डिब्बाबंद भोजन (केन फूड और फ्रूट) और प्याज या लहसुन से तैयार खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
56
नवरात्रि व्रत के दौरान गेहूं, चावल, चने का आटा (बेसन), सूजी, मैदा जैसे नियमित अनाज की अनुमति नहीं है। यदि आप दिन में एक बार खाना खाते है, तो आप कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरा का आटा, संवत के चवाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा साबूदाना नवरात्रि के दौरान एक और मुख्य भोजन है जिसका उपयोग खीर, खिचड़ी, वड़ा और पापड़ बनाने में किया जा सकता है।
66
व्रत के दौरान लहसुन और प्याज पूरी तरह से वर्जित किया गया है। इसके अलावा गोभी, पत्ता गोभी, भिंडी, बैंगन या जमीन के अंदर उगलने वाली सब्जियों को खाने की मनाही होती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.