फूड डेस्क: खाना बनाने के लिए तेल (Oil) सबसे जरूरी चीजों में से एक है। बिना तेल के कोई भी सब्जी या डिश नहीं बनाई जा सकती है। लेकिन सेहत के हिसाब से ज्यादा तेल खाना नुकसानदायक हो सकता है। भले ही हम कितना भी अच्छा तेल क्यों ना खाएं, लेकिन इसकी अधिक मात्रा हमारे केलोस्ट्रोल लेवल को बढ़ा सकती है। इसके अलावा हार्ट ब्लॉकेज, फूड पाइप में ब्लॉकेज इन सभी का कारण ज्यादा तेल का सेवन करना होता है। ऐसे में अगर आप अपनी कुकिंग में तेल की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं 7 जरूरी टिप्स (Tips to reduce oil) जिससे आप अपनी कुकिंग में आजमा सकते हैं और अपने तेल की मात्रा को कम कर सकते हैं...
नॉन-स्टिक पैन
नॉन-स्टिक बर्तन और पैन खाना पकाने के दौरान आपके तेल को कम करने का सबसे सुविधाजनक तरीका है। अच्छी गुणवत्ता वाले नॉन-स्टिक कुकवेयर में हम 1 चम्म्च तेल में ही स्वादिष्ट खाना बना सकते हैं। हालांकि, आम बर्तनों की तुलना में नॉन-स्टिक बर्तन खरीदना महंगा हो सकता है, लेकिन इसका उपयोग आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
27
चम्मच से मापें
अक्सर खाना बनाते समय हम अनुमानों का उपयोग करते हैं और जब तेल की बात आती है, तो हम सीधा कंटेनर से अंदाज से तेल डाल देते है। नतीजन, कई बार खाने में तेल ज्यादा हो ज्यादा है, इसलिए खाना बनाते समय तेल के सटीक अनुपात का उपयोग करें।
37
पैन फ्राई
किसी चीज को डीप फ्राई करने में अतिरिक्त तेल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आप डीप फ्राई की जगह पैन-फ्राई का ऑप्शन चुन सकते हैं। जैसे- पनीर को डीप फ्राई करने की जगह आप शैलो फ्राई करें।
47
ढक्कन का प्रयोग करें
खाना पकाने समय हमेशा ढक्कन का प्रयोग करें। ऐसा करने से तेल की खपत कम हो सकती है, क्योंकि ढक्कन लगाने से नमी में खाना आसानी से और जल्दी पक जाता है और कम तेल के कारण कढ़ाई में चिपकता भी नहीं है।
स्टीम कुकिंग
स्टीम कुकिंग हेल्थ के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। ये तेल की खपत को काफी कम कर सकती है। जैसे- सब्जी बनाने के लिए आप अगर उन्हें पहले गर्म पानी में थोड़ा स्टीम कर लेंगे या सब्जी को प्रेशर कुकर में बनाएंगे, तो तेल का कम यूज होगा।
67
बेकिंग
बेकिंग उन तकनीकों में से एक है, जिसमें कम तेल का यूज होता है। अगर आप कोई सख्त सब्जियां बेक कर रहे हैं, तो आप उन्हें पहले उबाल सकते हैं। इसके अलावा और चिकन या मटन को मैरीनेट करें और ओवन में बेक करने के लिए थोड़ा सा तेल डालें। ये आपके डिश को कम तेल में बनाने में मदद करेगा।
77
एयर फ्राइंग
टेक फ्रेंडली इस जमाने में एयर फ्रायर एक वरदान के रूप में साबित हो रहा है। जिसमें आप बहुत कम मात्रा में तेल का इस्तेमाल करके तली हुई चीजें बना सकते हैं। अगर आप किसी फूड अप्लायंस में इन्वेस्ट करने का प्लान कर रहे हैं, तो एयर फ्रायर एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो आपको 5 से 10 हजार की रेंज में मिल जाएगा और इसमें आप समोसे, कचौड़ी से लेकर चिकन, पनीर और पकोड़े भी दो बूंद तेल में तल सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.