- Home
- Lifestyle
- Food
- Women's Day 2022: वुमेंस डे पर कुकिंग कर महिलाओं को सरप्राइज दे सकते हैं जेंट्स, घर में ऐसे बनाएं नो बेक केक
Women's Day 2022: वुमेंस डे पर कुकिंग कर महिलाओं को सरप्राइज दे सकते हैं जेंट्स, घर में ऐसे बनाएं नो बेक केक
फूड डेस्क : हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2022) मनाया जाता है। यह दिन हर महिला के साथ-साथ हर इंसान के लिए खास होता है, क्योंकि उन्हें अपने घर की महिलाओं को स्पेशल फील कराने का एक दिन मिल जाता है। वैसे तो आप कभी भी, किसी भी दिन उनका आभार और सम्मान प्रकट कर सकते हैं। लेकिन वुमेंस डे के दिन आप उनके लिए कुछ स्पेशल बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं, क्योंकि साल के 365 दिन वह बिना किसी छुट्टी के आपके और आपके परिवार के लिए लगातार खाना बनाती हैं। ऐसे में अगर आप उनके लिए कुछ अलग करना चाहते हैं तो वुमेंस डे पर उनके लिए स्पेशल केक बना सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि केक बनाना तो बड़ी मेहनत का काम है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इंस्टेंट नो बेक बिस्किट केक (no bake biscuit cake) बनाने की रेसिपी, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-250 ग्राम ग्लूकोज बिस्कुट या अन्य कुकीज 80 ग्राम चॉकलेट½ कप दूध½ बड़ा चम्मच इंस्टेंट कॉफी1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर

नो बेक बिस्किट केक बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें। अब एक मीडियम साइज के केक टिन पर बटर पेपर लगा दें।

एक छोटे सॉस पैन में कप पानी डालें और धीमी आंच पर हल्का गर्म करें। याद रखें कि हमें पानी को उबालना नहीं है, बस हल्का गर्म करना है।
अब गर्म पानी को एक मीडियम बाउल में डालें। फिर इसमें इंस्टेंट कॉफी का ½ बड़ा चम्मच डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और साइड में रख दें।
इसे भी पढ़ें- बैंकॉक घूमने गई और वहां से मिला आइडिया, फिर इस लड़की ने खड़ी कर दी एक अरब डॉलर की कंपनी
उसी सॉस पैन में आधा कप दूध डालें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर डालें और इस विस्क की मदद से अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद 1 बड़ा चम्मच चीनी डालें। इसकी मात्रा आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं। धीरे-धीरे इस कोको मिश्रण को लगातार चलाते हुए उबाल लें।
2 से 3 मिनट के बाद, आंच बंद कर दें और सॉस पैन को अपने किचन काउंटरटॉप पर रख दें। कटी हुई चॉकलेट डालें और इसके पिघलने तक मिला लें।
अब 1-1 करके पार्ले ग्लूकोज बिस्किट लें और कॉफी के घोल में डुबोएं। यदि ग्लूकोज या मैरी बिस्कुट या डाइजेस्टिव बिस्कुट का उपयोग कर रहे हैं, तो बस एक सेकंड के लिए डुबाएं और जल्दी से हटा दें, नहीं तो ये टूट सकते हैं।
फिर बिस्किट को बटर पेपर वाले केक टिन में 1-1 करके जमाते जाएं। पैन के साइज के अनुसार आप 2 से 3 बिस्किट की परतें बना सकते हैं।
अब आधा चॉकलेट सॉस बिस्किट की परतों के ऊपर डालें और इसे समान रूप से एक स्पैटुला की मदद से धीरे से फैलाएं। इसके बाद कॉफी के घोल में डूबे हुए बिस्किटों की एक-दो लेयर और बनाएं।
आखिर में, बचा हुआ चॉकलेट सॉस डालें और समान रूप से फैलाएं। एक ढक्कन या एल्यूमीनियम फॉयल के साथ कवर करें। फ्रिज में रखें और बिस्किट केक को कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए सेट होने दें। आप इसे रात भर फ्रिज में भी रख सकते हैं।
परोसने के लिए तैयार होने पर बटर पेपर के किनारों को ध्यान से उठाएं और बिस्किट केक को ट्रे पर रखकर अपने पसंद की सजावट करें और अपनी लेडी लक को वुमेंस डे पर सरप्राइज करें।
इसे भी पढ़ें- Women's day 2022: वुमेंस डे पर अपने घर की महिलाओं को करवाना है स्पेशल फील, तो उन्हें दें 10 स्पेशल गिफ्ट
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.