चमत्कार : अब बस एक चम्मच तेल में बन जाएंगे भटूरे, तलने के बाद ढूंढने से भी नहीं दिखेगी ऑइल की 1 बूंद

Published : Oct 20, 2020, 01:31 PM IST

फूड डेस्क : छोले-भटूरे (Chole bhature) का नाम सुनकर पंजाब की याद आ जाती है। पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसका स्वाद लोगों को भाता है। घरों में भी अक्सर महिलाएं इसे बनाती हैं। छोले तो आसानी से बन जाते है पर बाजार के जैसे भटूरे बनाने लोगों को मुश्किल लगता है। लोगों के सवाल रहते हैं कि अक्सर भटूरे बनाते समय उसमें तेल भर जाता है, इसलिए ना चाहते हुए भी हम भटूरे नहीं खा पाते हैं? वहीं, इनमें वैसा कुरकुरापन और स्वाद नहीं आता जैसा बाजार में मिलता है, साथ ही ये फूलते भी नहीं हैं। तो चलिए आज आपकी इन समस्याओं को दूर करते है और आपको बताते है ऐसे टिप्स जिससे ना ही आपके भटूरे में तेल भरेगा और ये बनेंगे बिलकुल कुरकुरे और गुब्बारे की तरह फूले-फूले।

PREV
18
चमत्कार : अब बस एक चम्मच तेल में बन जाएंगे भटूरे, तलने के बाद ढूंढने से भी नहीं दिखेगी ऑइल की 1 बूंद

पंजाबी छोले-भटूरे के नाम सुनकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन इस समय बाहर का खाना खाने से लोग परहेज कर रहे हैं। ऐसे में घर पर लोग बिलकुल बाजार जैसे मजेदार छोले-भटूरों का लुत्फ उठा सकते हैं। 

28

अक्सर लोगों को समस्या होती है कि घर पर बाजार जैसे भटूरे नहीं बन पाते है। कभी ये फूलते नहीं है, तो कभी इनमें तेल भर जाता है। तो अब जब भी अगली बार भटूरे बनाएं ये टिप्स जरूर अपनाएं।

38


वैसे तो भटूरे पूरी के जैसे ही बनते है, लेकिन दोनों में काफी फर्क होता है। भटूरे मैदे से बनते हैं और इसके आटे को फरमेंट किया जाता है जिससे यह पूरी की तुलना में बहुत ही मुलायम बनते हैं।

48

कुछ लोग भटूरों खाना अवॉइड करते है क्योंकि इसमें तेल ज्यादा होता है। लोगों का लगता है कि इसमें सोड़ा डाला जाता है इसलिए ये तेल पीता है। जबकि भटूरों में तेल ऑयल के तापमान की वजह से भरता है। अगर आपका तेल सही तापमान पर गर्म नहीं होगा तो इसमे तेल भर जाएगा। बहुत ज्यादा गर्म तेल से भी भटूरे भूरे पड़ सकते है। इसलिए भटूरों का तापमान सही होना चाहिए, साथ ही इसे मीडियम टू हाई फ्लेम पर सेंकना चाहिए।

58

क्रिस्पी भटूरे बनाने के लिए मैदे में थोड़ा सा रवा मिला लें। इससे आपके भटूरे बेहद कुरकुरे बनेंगे। वहीं, भटूरे को बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा मोटा न बेलें। नहीं तो ये कड़क या नरम बनेंगे। इसके लिए लगभग 3-4 मिमी मोटाई बेस्ट है। 

68

अगर भटूरे फूलते नहीं है तो इसे फुलाने के लिए आप इनो का भी इस्तेमाल मैदे में कर सकते हैं। इससे आपके भटूरे गुब्बारे की तरह फूल-फूले बनेंगे। 

78

वैसे मैदे में दही, बेकिंग सोडा, सूजी और नमक ही डाला जाता है और इसे 2-3 घंटे के लिए ढक्कर फरमेंट होने के लिए रखा जाता है। जबकि आप मैदे में यीस्ट और सोडा वॉटर डालकर सिर्फ एक घंटे में भटूरे का आटा तैयार कर सकते हैं।

88

वैसे तो भटूरे गरम-गरम ही अच्छे लगते हैं, लेकिन आप भटूरों को रेफ्रीजिरेटर में 2-3 दिन तक रख सकते हैं। बाद में माइक्रोवेव में गरम करके खा सकते हैं। अगर दोबारा तलेंगे तो इनमें तेल भर जाएगा। इसलिए बेहतर होगा माइक्रोवेव में गरम कर लें।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories