ऐसे बनाएंगे तो तवे पर नहीं चिपकेगा एक भी डोसा, घोल को फ़ैलाने से पहले करना होगा बस 1 काम

Published : Oct 02, 2020, 11:05 AM ISTUpdated : Oct 02, 2020, 11:13 AM IST

फ़ूड डेस्क: भारत में हर राज्य की कुछ डिशेज मशहूर होती है। बात अगर साउथ इंडिया की करें, तो यहां इडली-डोसा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन आज के समय में ये डिशेज ना सिर्फ साउथ में, बल्कि पूरे भारत में खाई जाने लगी है। अब जबसे लॉक डाउन लगा है, तबसे तो घर-घर में ये डिशेज बनने लगी है। इडली बनाना तो आसान है। लेकिन बात अगर डोसे की करें तो इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। डोसे का घोल अगर अच्छे से फरमेंट होता भी है तब भी ये तवे पर चिपक जाता है। ऐसे में  लोग समझ नहीं पाते कि आखिर डोसे को बनाने में गलती कहां हुई है? आज हम आपको डोसा बनाने की परफेक्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस तरह से डोसा बनाने पर एक ही डोसा बर्बाद नहीं होगा। चाहे आप सौ ही क्यों ना बना लें। तो परफेक्ट डोसा की ये है रेसिपी... 

PREV
19
ऐसे बनाएंगे तो तवे पर नहीं चिपकेगा एक भी डोसा, घोल को  फ़ैलाने से पहले करना होगा बस 1 काम

डोसा बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल को भिगोने के बाद उसे पीस लेते हैं। इसके बाद घोल को रातभर खमीर उठने के लिए छोड़ दिया जाता है। सुबह खमीर उठे घोल को देख लगता है कि अब तो परफेक्ट डोसा बन जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है। 

29

जैसे ही डोसे के बैटर को तवे पर डालो, तो वो चिपकने लगता है। तवे पर, जो की नॉन स्टिक भी होता है, उसपर डालो तो डोसा चिपक कर खराब होने लगता है। 

39

कई बार अगर डोसा चिपका नहीं, तो वो तवे पर डालने के बाद फटने लगता है। उसमें क्रैक्स आने लगते हैं। समझ नहीं आता कि हमसे गलती कहां हो जाती है?

49

नॉर्मल डोसे में पीछे इवन ब्राउनिश टेक्स्चर होता है। लेकिन घर पर बनाने वाले डोसे कहीं से ज्यादा क्रिस्प तो कहीं से कच्चे नजर आते हैं। ऐसे में लोग सोचते हैं कि जब घोल परफेक्ट बना, उसमें खमीर सही है तो फिर डोसा खराब क्यों हो रहा है? 

59

तो आपको बता दें इसकी वजह है सिर्फ और सिर्फ तवे के गलत टेम्पेरेचर पर गर्म होना। आपका डोसा परफेक्ट इसलिए नहीं बनता क्यूंकि आपने तवे का तापमान सही नहीं रखा। 

69

जब आप बैटर को तवे पर डालते हैं और वो चलाते हुए चिपकने लगता है, इसका मतलब है कि तवा बहुत ज्यादा गर्म है। इसलिए जैसे ही आपने इसपर बैटर डाला, ये चलाते हुए चिपकने लगता है।  

79

कई बार बैटर को डालते हुए उसपर जाली नहीं बनती। साथ ही उसपर कहीं-कहीं क्रैक्स दिखने लगते हैं। इसका मतलब है कि तवा ठीक से गर्म नहीं हुआ है। आपने ठंडे तवे पर ही बैटर फैला दिया था जिसकी वजह से डोसा चिपकने लगता है। 

89

अब आपको बताते हैं डोसा बनाने का परफेक्ट तरीका। पहले तवा को गर्म कर लें। इसके बाद तवे पर पानी छिड़क दें। पानी छिड़कने के तवे का तापमान कम हो जाएगा। 

99

जब आप बैटर तवे पर डाले तब आंच कम रखें। आप बैटर को फैलाए। चलाते हुए एक रिंग पर दुबारा चम्मच ना चलाएं। इसके बाद डोसे को तुरंत से रोल कर दें। ऐसे बनाने से डोसा बिल्कुल नहीं चिपकेगा। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories