क्या सुबह के समय नींद पूरी होने के बाद भी बना रहता है आलस? तो इन टिप्स से दूर करें मॉर्निंग सिकनेस

Published : Oct 28, 2022, 10:38 AM IST

हेल्थ डेस्क : कहते हैं कि एक स्वास्थ्य इंसान को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्रॉपर नींद लेने के बाद भी हमारी सुबह आलस से भरी रहती है और हमें बार-बार नींद आती रहती है। इसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है। अब बड़ा सवाल यह है कि इस मॉर्निंग सिकनेस (morning fatigueness) को दूर कैसे किया जाए, ताकि आपकी सुबह अच्छी हो और आपको आलस ना आए। तो चलिए आज आपकी समस्या को हम दूर करते हैं और आपको बताते हैं मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने के आसान तरीके...  

PREV
16
क्या सुबह के समय नींद पूरी होने के बाद भी बना रहता है आलस? तो इन टिप्स से दूर करें मॉर्निंग सिकनेस

पानी पिएं
सुबह उठते से ही सबसे पहले पानी पिएं। यह आपको हाइड्रेशन देता है जिसे आपके शरीर को दिन की शुरुआत करने की आवश्यकता होती है। डिहाइड्रेशन से नींद और थकान होती है। पानी शरीर के अंगों को उत्तेजित कर सकता है और आपको अधिक एक्टिव कर सकता है। आप रोज सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं या इसमें नींबू और दालचीनी की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।

26

प्रोटीन
सबुह नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे- अंडे, चिकन, नट्स, पनीर और दही का सेवन करें। प्रोटीन और साबुत अनाज आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं और आलस नहीं आने देते हैं।

36

कैफीन का सेवन
कैफीन ऊर्जा को बढ़ाता है। यह एक उत्तेजक है और आपको नींद से जगाना का काम करता है। हालांकि, इसका सीमित मात्रा में हमें सेवन करना चाहिए। नहीं तो यह तनाव को भी बढ़ाता है, आपको चिड़चिड़ा बनाता है और सिरदर्द का कारण बनता है।

46

सूरज की रोशनी
सुबह उठते से ही घर के पर्दों को खोल दें और घर में प्राकृतिक रोशनी आने दें। यह शरीर को जगाने और आपको अधिक ऊर्जावान और सक्रिय महसूस कराने का एक शानदार तरीका है। ये आपके शरीर से विटामिन-डी की कमी को भी पूरा करता है।

56

धूम्रपान से बचें
हम सभी जानते हैं कि, धूम्रपान आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। लेकिन बावजूद इसके कई लोग सुबह उठते से सबसे पहले सिगरेट का कश लेते है। धूम्रपान करने से आपको थकान भी महसूस हो सकती है। निकोटीन ऑक्सीजन पल्स और ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है और अनिद्रा का कारण बन सकता है।

66

शराब का सेवन कम करें
शराब का सेवन सीमित करें, क्योंकि इससे आपको नींद आ सकती है। दोपहर की नींद से बचने के लिए दोपहर के भोजन में शराब पीने से बचें। यदि आप हमेशा ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करना चाहते हैं तो शाम को भी कॉकटेल से बचें।

और पढ़ें: Chhath Puja 2022 : ना होगी कमजोरी- ना आएंगे चक्कर, बस इस तरह करें 36 घंटों का व्रत

30 साल में 70 महिलाओं का मर्डर...पिता की मौत के बाद बेटी का खुलासा सुन देश SHOCKED

Recommended Stories