Navratri 2021: 'शक्ति' की भक्ति के जरिये हिंदू-मुस्लिम प्यार, गरीबों की मदद और शांति-सद्भाव का संदेश

नई दिल्ली. इन दिनों शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2021) चल रही है। धार्मिक त्योहार के जरिये अकसर सकारात्मक संदेश देने की कोशिशें की जाती रही हैं। देवी की झांकियों के जरिये कोई अच्छा संदेश देने का प्रयास हो या इन दिनों किए जा रहे सामाजिक कार्य; लोगों को प्रेरित करते हैं। ये तस्वीरें यही दिखाती हैं। कहीं, नवरात्र पर साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है, तो कहीं गरीबों और कमजोर लोगों की मदद करने की पहल हो रही है। स्वस्थ भारत और खान-पान को लेकर भी संदेश देने का अनूठा प्रयास हो रहा है। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ प्रयास...
 

Amitabh Budholiya | Published : Oct 14, 2021 4:30 AM IST / Updated: Oct 14 2021, 10:02 AM IST

16
Navratri 2021: 'शक्ति' की भक्ति के जरिये हिंदू-मुस्लिम प्यार, गरीबों की मदद और शांति-सद्भाव का संदेश

यह तस्वीर त्रिपुरा के अगरतला की है। यहां 'कुमारी पूजा' आयोजन के जरिये लोगों ने 7 साल की एक बच्ची की पूजा-अर्चना करते हुए नवरात्र का जश्न मनाया। कुमारी पूजा के जरिये लोग बेटियों को सम्मान देते हैं। महिलाओं के प्रति अपना आदर भाव जताते हैं। आयोजक बासुदेव महाराज ने ANI को बताया कि कुमारी पूजा की शुरुआत स्वामी विवेकानंद ने महिलाओं के महत्व को दिखाने के मकसद से की थी।

26

यह तस्वीर असम की है। यहां मुस्लिम युवकों के एक समूह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सिलचर, कछार के एक मंदिर में भक्तों के बीच फल बांटे। इन युवाओं में से एक रजा लस्कर(Raza Laskar) ने ANI से कहा, "हम एक संदेश देना चाहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम इकाई बरकरार है और विभाजनकारी ताकतें सफल नहीं होंगी।"

36

यह तस्वीर कर्नाटक की है। यहां हुबली में एक परिवार पिछले 30 वर्षों से हर साल दशहरा के अवसर पर एक खिलौना प्रदर्शनी का आयोजन करता आ रहा है। परिवार की एक सदस्य भारती कहती हैं, "बच्चों को इन अवतारों से जुड़ी कहानियों को समझाने के लिए हम दशावतार, रामावतार, अष्टलक्ष्मी और अन्य की गुड़िया प्रदर्शित करते हैं।"

46

यह तस्वीर दिल्ली की है। यहां के मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक एनजीओ 10 रुपये प्रति व्यक्ति के लिए वातानुकूलित सुविधा में जरूरतमंदों को भोजन परोसता है। एनजीओ की संस्थापक किरण वर्मा कहती हैं, "इस पहल का उद्देश्य COVID-19 से प्रभावित लोगों को राहत देना है। 10 रुपये का शुल्क यह सुनिश्चित करना है कि भोजन बर्बाद न हो।" नवरात्र पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें-देवी दुर्गा के स्वरूप से जुड़े हैं ये अस्त्र-शस्त्र, इनमें भी छिपे हैं लाइफ मैनेजमेंट के खास सूत्र
 

56

भुवनेश्वर के रहने वाले रेत कलाकार(sand artist) सुदर्शन पटनायक(Sudarsan Pattnaik) ने पहली बार ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर 12 सामान्य प्रकार की सब्जियों (vegetables) का उपयोग करके मां दुर्गा की एक लुभावनी मूर्ति बनाई है।

यह भी पढ़ें-इस बार Navratri पर देवी पंडालों में देखें tragedy, इधर Corona ने रावण को संकट में डाल दिया

66

यह तस्वीर ओडिशा की है। यहां एक दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने भुवनेश्वर में भक्तों के बीच बांटने के लिए 1 लाख लड्डू तैयार किए हैं। ओल्ड स्टेशन बाजार पूजा समिति के सदस्य देवासी जेना(Devasis Jena) ने ANI से कहा, "स्वयंसेवक घर-घर जाकर प्रसाद के रूप में लड्डू बांटेंगे।"

यह भी पढ़ें-रावण ने देवी सीता को महल में न रखकर अशोक वाटिका में क्यों रखा? ये श्राप था इसका कारण

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos