यूपी में सारज सिंह: शहादत से हर कोई गमगीन
सारज सिंह (25 साल) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में बरीबरा गांव के रहने वाले थे। उनकी शहादत के बाद पूरे गांव में गम है। वह अख्तयारपुर धावकल के रहने वाले थे। एनकाउंटर में आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त शहीद हुए। सरज के भाई सुखवीर सिंह कहते हैं कि वह (सरज सिंह) आखिरी बार इसी साल जून-जुलाई में घर आया था। मैं उनसे आखिरी बार दिसंबर, 2019 में मिला था, क्योंकि मैं अपनी ड्यूटी (सेना) में था। सराज की 2019 में शादी हुई थी। आखिरी बार उन्होंने पत्नी रंजीत कौर से रविवार रात को बात की थी। उन्होंने वादा किया था कि वे दिवाली पर घर आ रहे हैं। दोनों के संतान नहीं है।